logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार से दिल्ली आई थी लड़की, बुराड़ी में सूटकेस में मिली लाश, रिश्तेदार गिरफ्तार

दिल्ली के बुराड़ी में सूटकेस से एक लड़की की लाश मिली है। आशंका है कि आरोपी ने लड़की की हत्या कर शव को सूटकेस में पैक किया, बाद में बुराड़ी के अजीत विहार इलाके में लाकर फेंक दिया।

Delhi Burari Murder Case

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के बुराड़ी में सूटकेस से एक लड़की की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव को सूटकेस में बंद किया गया और फिर बुराड़ी के अजीत विहार इलाके में लाकर ठिकाने लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की को कुछ दिन पहले बिहार से दिल्ली लाया गया था। लड़की के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम और युवती की पहचान से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है। 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं, उन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की असल वजहों का सही पता चल सके। 

 

यह भी पढ़ें: 14 राज्यों से 253 गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमलों का था प्लान

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला तब सामने आया जब पुलिस को इस हत्याकांड के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एक विशेष जाल बिछाया और मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी की बताने पर पुलिस ने अजीत विहार इलाके से उस सूटकेस को भी बरामद कर लिया है, जिसमें शव को छिपा कर फेंक दिया गया था।

बिहार से दिल्ली आई थी लड़की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतका हाल ही में बिहार से दिल्ली आई थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का ही एक रिश्तेदार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की असल वजहों का पूरी तरह से खुलासा हो सके। 

 

यह भी पढ़ें: मानक पूरे करने पर भी सस्पेंड रखा लाइसेंस, अब FDA ही देगा 5 लाख का हर्जाना

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों और समय का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें