logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10.24 करोड़ के PNB घोटाले में CBI का शिकंजा, महिला कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

UP के जिला गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 10.24 करोड़ के घोटाले में CBI ने बैंक की महिला कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Accused female employee dipanshi

पकड़ी गई बैंक की महिला कर्मचारी दिपांशी, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में सामने आए 10.24 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI ) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बैंक के ग्राहकों के खातों से कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से रकम निकालने के मामले में बैंक की महिला कर्मचारी दीपांशी और एक निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मिलीभगत कर ग्राहकों के खातों से धनराशि निकालने और उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। इस मामले में बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का है। बैंक की शिकायत के मुताबिक, शाखा में ग्राहकों के विभिन्न खातों से करीब 10.24 करोड़ रुपये की अनधिकृत निकासी की गई। आरोप है कि बैंक की ऑफिस असिस्टेंट/सब स्टाफ दीपांशी ने एक निजी व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर इस रकम को निकाला।ग्राहकों के खातों से इतनी बड़ी रकम निकाले जाने का मामला सामने आने के बाद बैंक ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 29 अक्टूबर 2026 को एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें: अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का पैर टूटा, 2 लेखपाल घायल

बैंक कर्मचारी और निजी व्यक्ति गिरफ्तार

सीबीआई ने जांच के दौरान मंगलवार को बैंक की महिला कर्मचारी दीपांशी और निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया। एजेंसी का आरोप है कि दोनों ने बैंक के ग्राहकों के खातों से रकम निकालने और उसे अन्य खातों में स्थानांतरित करने में कथित तौर पर मिलीभगत की।गिरफ्तारी के बाद निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को पुणे, महाराष्ट्र की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने अदालत से उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है, ताकि उसे संबंधित जांच के लिए ले जाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: 2 लाख रिश्वत मांगी, सप्लाई इंस्पेक्टर सस्पेंड; थाने में सड़ गया 95 क्विंटल चावल

10.24 करोड़ रुपये कहां ट्रांसफर हुए, इसकी जांच

सीबीआई इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ग्राहकों के खातों से कथित तौर पर निकाली गई 10.24 करोड़ रुपये की रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस कथित घोटाले में बैंक कर्मचारी और गिरफ्तार निजी व्यक्ति के अलावा अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।


सीबीआई के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान इस कथित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े अन्य तथ्य और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।


और पढ़ें