logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PG में रह रही छात्रा से हैवानियत, गले में तार बांधकर गार्ड ने किया रेप

अहमदाबाद में PG में रह रही छात्रा के साथ रेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। छात्रा रात में करीब 10 बजे PG के छत पर टहलने गई थी। वहां सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर छात्रा के गले में तार बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Ahmedabad PG Student Rape Case

गिरफ्तार आरोपी, Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद में पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाली छात्रा के साथ रेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा रात में करीब 10 बजे पीजी के छत पर टहलने गई थी। उसी समय सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर छात्रा के गले में तार बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता शहर में इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई कर रही है और सोसायटी के एक फ्लैट में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती है।

 

आनंदनगर पुलिस ने आरोपी की पहचान 27 साल के धर्म सिंह के रूप में की है। आरोपी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। उसे रविवार सुबह हेबतपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोसायटी में उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए अभी सिर्फ छह दिन ही हुए थे।  

 

यह भी पढ़ें: रोल देने के बहाने घर बुलाकर रेप करने का आरोप, डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार

गले में तार बांधकर छात्रा के साथ की हैवानियत 

छात्रा शनिवार रात को करीब 10 बजे टहलने के लिए सोसायटी की छत पर गई थी। इसी दौरान आरोपी उसके पास पहुंचा और कथित तौर पर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और तार से उसका गला बांधकर उसपर हावी हो गया। बाद में उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने तार से उसका गला इस तरह दबाया कि वह मदद के लिए चिल्ला नहीं सकी। वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन लेकर वहां से भाग गया और छात्रा को छत पर ही बंद कर दिया। बाद में छात्रा ने मदद के लिए आवाज लगाई। नीचे की मंजिलों पर रहने वाले लोगों ने उसकी आवाज सुनी और उसे छत से बाहर निकाला। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

CCTV फुटेज में आरोपी वारदात के समय के आसपास लिफ्ट से छत की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब चार साल से अलग-अलग सिक्योरिटी एजेंसियों में काम कर रहा था। उसे इस सोसायटी में काम करते हुए करीब छह दिन ही हुए थे। पुलिस ने जानकारी दी है कि छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन वह काफी सदमे में है। उन्होंने बताया कि छात्रा करीब दो साल से पढ़ाई के लिए अहमदाबाद में रह रही है।

 

पुलिस ने बताया कि छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी ने उसे काबू कर लिया और तार से उसका गला दबाने की कोशिश की। अब पुलिस छात्रा का बयान दर्ज कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी को उसकी रोज की गतिविधियों और आने-जाने के समय के बारे में जानकारी थी। पुलिस सिक्योरिटी एजेंसी से भी पूछताछ करेगी और यह जांच करेगी कि आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन सही तरीके से हुआ था या नहीं।


और पढ़ें