logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कार और ई-रिक्शा में भिडंत, ड्राइवर के सीने में लगी लोहे की सरिया, हुई मौत

17 जुलाई को गुरुग्राम- द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार लोहे के सरियों से लदे ई-रिक्शा से टकरा गई, कार ड्राइवर की मौत हो गई। कार में बैठी महिला को गंभीर चोटें लगी थीं। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

car

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुरुग्राम- द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार और लोहे के सरियों से लदे ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। लोहे की सरिया कार ड्राइवर के सीने में लगकर आर-पार हो गई, जिसके चलते ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। कार की बैक सीट पर एक महिला बैठी थी, जिन्हें गंभीर चोटें लगी थीं। घटना के दौरान कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे, जिन्होंने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना इतनी दर्दनाक और भयानक थी कि वहां मौजूद लोग देखकर भी हैरान रह गए।

 

यह हादसा शुक्रवार दोपहर 2 बजे हुआ था, जब एक कार गुरुग्राम से दिल्ली आ रही थी। पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, जिससे उसकी कार ई-रिक्शा से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक, कार ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, जिसके परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ई- रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। 

 

यह भी पढ़ें: KYC के चक्कर में बैंक ने नहीं निकालने दिए पेंशन के पैसे, बुजुर्ग की मौत 

तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने की वजह से हुआ हादसा?

हादसे के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक, कार ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। उसके आगे तीन पहियों वाला एक ई-रिक्शा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से चल रही कार ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा पर लदी लोहे की सरिया कार का शीशा तोड़ते हुए सीधे कार ड्राइवर के सीने के आर-पार हो गई। इस हादसे को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया, जिसके बाद कार में मौजूद महिला को कार से निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

 

इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कार ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। कार ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार और ई-रिक्शा को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।4

 

यह भी पढ़ें: पति कर रहा था बहस, पत्नी ने सिर पर फोड़ा मोबाइल, मौत हो गई

 

 जब पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो पता चला कि मृत ड्राइवर नियमों को तोड़ते हुए तेज रफ्तार में कार चला रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर न सिर्फ अफरा-तफरी का माहौल हो गया, बल्कि ट्रैफिक जाम भी लग गया। पुलिस अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Related Topic:#State News

और पढ़ें