logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा का 23वां जिला बनेगा हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया एलान

नायब सिंह सैनी ने एलान किया है कि हिसार जिले के हांसी को अब नया जिला बनाया जाएगा। यह हरियाणा का 23वां जिला होगा।

nayab singh saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, Photo Credit: Nayab Saini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को एलान किया है कि अब तक हिसार का हिस्सा रहे हांसी को नया जिलाए बनाया जाएगा। उन्होंने वादा किया है कि एक हफ्ते के अंदर हांसी को जिला बनाने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इससे पहले साल 2016 में हरियाणा में 22वां जिला बनाया गया था। आज से 9 साल पहले हरियाणा सरकार ने चरखी दादरी को नया जिला बनाया था।

 

मौजूदा वक्त में हिसार में जिले में कुल 8 तहसील हैं। इनमें से एक तहसील का नाम हांसी है। अब इसी को लेकर नए जिले का गठन किया जाएगा। फिलहाल, यह नहीं बताया गया है कि इसमें किसी अन्य तहसील को शामिल किया जाएगा या नहीं। अधिसूचना आने पर ही इसकी जानकारी दी जाएगी कि कितने क्षेत्रफल को लेकर यह नया जिला बनेगा।

 

यह भी पढ़ें- PUC नहीं तो तेल नहीं, प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

 

क्या बोले CM सैनी?

 

सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आप सभी जानते हैं कि साल 2017 में हांसी को पुलिस जिला हमारे पूर्व के यशस्वी सीएम आदरणीय मनोहर लाल जी ने की थी। चुनाव के पहले जब मैं यहां आया था और यहीं आप के बीच में आचार संहिता लग गई थी तो मैंने कहा था कि कुछ अरमान हमारे दिल में रह गए हैं और उन्हें अब मैं उजागर नहीं कर सकता। वे अरमान जो हमारे-आपके दिले में बसे हुए हैं, मैं आज हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं। एक हफ्ते में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

 

यह भी पढे़ंः दिल्ली में भारी प्रदूषण, घने कोहरे की वजह से 228 फ्लाइट कैंसल, कई डायवर्ट

 

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य घोषणाएं भी कीं। हरियाणा सरकार ने नौ साल पहले, 1 दिसंबर 2016 को अपने 22वें जिले चरखी दादरी के गठन की अधिसूचना जारी की थी। आपको यह भी बता दें कि 1 नवंबर 1966 को जब हरियाणा का गठन हुआ था तब सिर्फ 7 जिले बनाए गए थे। समय के साथ इनकी संख्या बढ़ती गई और अब 3 गुने से भी ज्यादा जिले हो गए हैं।


हरियाणा के जिलों के नाम

 

अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें