logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किसी और के साथ देखते ही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस के आने तक बैठा रहा

UP के हरदोई में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ देखने के बाद पहले उसकी हत्या की फिर पुलिस के आने तक बैठा रहा।

Police and villagers

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पत्नी को दूसरे युवक के साथ कमरे में देखकर पति इस कदर भड़क गया कि उसने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि पति ने पत्नी को कमरे से बाहर खींचकर जमीन पर गिराया और उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि पुलिस के पहुंचने तक घटनास्थल पर बैठा रहा और फिर आत्मसमर्पण कर दिया। दंपती का पांच साल का बेटा अब मां के साये से महरूम हो गया है।

मामला हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के घमोइया निकासी गांव का है। आरोपी लल्ला करीब एक साल पहले शारदा नहर के पार खेत में कमरा और छप्पर बनाकर चक्की चलाता था। वह अपनी पत्नी दुर्गा और पांच वर्षीय बेटे लकी के साथ वहीं रहता था।बताया जा रहा है कि रविवार सुबह लल्ला शौच के लिए गया था। लौटने पर उसने पत्नी दुर्गा को गांव के ही एक युवक के साथ कमरे में देखा। यह युवक शारदा नहर पुल पर दुकान चलाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, दुर्गा और युवक के बीच संबंध होने की चर्चा थी। पति के सामने आते ही युवक मौके से भाग निकला।

 

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड एकाउंटेंट से 72.74 लाख की ठगी, ATS अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार

युवक के भागने के बाद लल्ला और दुर्गा के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे कमरे से बाहर खींचकर जमीन पर गिरा दिया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार कर दिए। गंभीर हमले में दुर्गा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना पर सीओ सिटी अजीत चौहान, शहर कोतवाल संजय त्यागी, सांडी कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा और सुरसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने तक आरोपी लल्ला घटनास्थल पर ही बैठा रहा। टीम के पहुंचने पर उसने आत्मसमर्पण कर दिया।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में हत्या की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद, पप्पू यादव पर कानूनी शिकंजा, अयोध्या कोर्ट का आदेश

पांच साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया

इस वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू दंपती का पांच वर्षीय बेटा लकी है। मां की हत्या और पिता के पुलिस की कार्रवाई के घेरे में आने के बाद बच्चे की परवरिश को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद से गांव में मातम और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें