logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गिव योर बेस्ट', BJP नेता OP धनखड़ ने पत्रकारों के साथ अपनी किताब पर की चर्चा

बीजेपी के दिग्गज नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने आज पंचकूला में पत्रकारों के साथ अपनी किताब पर चर्चा की।

om prakash dhankar

ओम प्रकाश धनखड़ के साथ डॉ संजय शर्मा और संजय आहूजा, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने आज पंचकूला में पत्रकारों के साथ अपनी किताब 'GIVE YOUR BEST' के दूसरे दूसरे संस्करण पर चर्चा की। ओम प्रकाश धनखड़ मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं और पिछले तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कई शीर्ष पदों पर रहे हैं। उन्होंने इस किताब को कुल 12 वर्षों में पूरा किया है। इसमें उनके जीवन के अनुभव, सामाजिक कार्य, शिक्षा और विभिन्न देशों की यात्राओं से मिली सीख को शामिल किया गया है। 

 

बुधवार 29 जुलाई को उन्होंने पंचकूला के रस यात्रा रेस्टोरेंट में पत्रकारों के साथ चाय पर चर्चा की। इस चर्चा में उन्होंने पत्रकारों से इस किताब को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। उनकी इस किताब की शुरुआत एक प्रार्थना से हुई है। उन्होंने इस प्रार्थना के बारे में बताया कि यह प्रार्थना उनकी एक दशक से ज्यादा समझ, अनुभव और स्वाध्याय से विकसित हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 'इडियट, इडियट, इडियट और अंधभक्त...', संसद में क्या बोलने लगे राहुल गांधी?

पत्रकारों के साथ चर्चा करते ओम प्रकाश धनखड़

 

व्यक्ति के विचारों पर की चर्चा

ओम प्रकाश धनखड़ ने अपनी इस किताब के बारे में चर्चा करते हुए विचारों पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि विचार किसी व्यक्ति का अपना नहीं होता है। वह उसके दिमाग में आता है और जाता है। उन्होंने महाभारत और रामायण का उदाहरण देकर इस बात को समझाया। उन्होंने कहा कि रामायण में कैकई अपने से निम्न विचारों वाली मंथरा के साथ रहती थी और भगवात राम के खिलाफ उसके मन में विचार आए। असल में वह विचार उसके नहीं बल्कि मंथरा के थे। इसी तरह महाभारत में अर्जुन अपने से उच्च विचारों वाले कृष्ण के साथ थे। इसका असर उनके विचारों पर भी दिखता है। संगत का विचारों पर खास असर होता है। 

 

जीवन के अनुभवों के आधार पर लिखी किताब

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह पुस्तक उनके व्यक्तिगत अनुभवों का सार है। उन्होंने अपने छात्र जीवन, शिक्षण कार्य, सामाजिक जीवन, राजनीति और देश-विदेश की यात्राओं के दौरान जो सीखा, उसी को सरल भाषा में इस किताब में लिखा है। पत्रकारों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने गिव योर बेस्ट के साथ-साथ टेक अदर्स बेस्ट पर भी बात की। जगदीप धनखड़ ने बताया कि यह पुस्तक उन सभी लोगों के लिए है जो जीवन को सिर्फ जीना नहीं चाहते बल्कि सार्थक बनाना चाहते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: आपको नहीं समझ आतीं Gen Z की स्लैंग वाली बातें? इन शब्दों के अर्थ जान लीजिए

तीन दशक लंबा है राजनीतिक सफर

ओम प्रकाश धनखड़ हरियाणा बीजेपी ही नहीं बल्कि देश में बीजेपी के बड़े नेताओं में शामिल है। पिछले तीन दशक से वह भारतीय जनता पार्टी के साथ काम कर रहे हैं और संगठन में कई बड़े पदों पर रहे हैं। वैसे उनका राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही शुरु हो जाता है। जब वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने 11 साल तक कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में पढ़ाया भी है। 2014 में हरियाणा में जब बीजेपी की सरकार बनी थी तो उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 2019 तक उन्होंने कई मंत्रालय संभाले। इसके बाद वह हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। मौजूदा समय में वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं।  

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें