logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आपको नहीं समझ आतीं Gen Z की स्लैंग वाली बातें? इन शब्दों के अर्थ जान लीजिए

आज के दौर में जनरेशन जेड (Gen Z) बात करते समय कई ऐसे शब्दों का प्रयोग करती है, जिनका कई लोगों को पता नहीं होता है। यहां जानिए उन शब्दों का अर्थ क्या है।

people

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आजकल की पूरी दुनिया जेन Z के फैशन, सोचने के तरीके और बातचीत के रोचक स्टाइल की कायल है। आपने अक्सर जेन Z से कुछ ऐसे शब्द यानी स्लैंग सुने होंगे, जिनका अर्थ समझना आपके लिए मुश्किल हो जाता है। जिससे आपको नई पीढ़ी की बातें समझने में मुश्किल आती है। आज के युवा डेलुलू, रिज, स्ले और औरा जैसे कई शब्दों का उपयोग करते हैं, जिनका अर्थ समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

 

हर जनरेशन के लोगों ने बोलचाल के लिए रोचक शब्दों का प्रयोग किया। जेन जी (GEN Z) से पहले मिलेनियल जनरेशन के लोग भी अलग-अलग शब्दों का प्रयोग करते थे, जैसे फेसबुक के लिए एफबी (FB) शब्द का प्रयोग करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जेन जी उन लोगों को कहा जाता है, जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। अब सवाल उठता है कि जेन जेड के स्लैंग क्या हैं, साथ ही सवाल उठता है कि इन रोचक शब्दों का अर्थ क्या है। आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ज्यादा विटामिन डी सप्लीमेंट्स खाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए

जेन जी के स्लैंग

Rizz- जब किसी व्यक्ति का व्यवहार बेहद आकर्षक हो, जो बातों से दूसरों को अपना बना ले, तो उस व्यक्ति को रिज कहा जा सकता है। इस शब्द का इस्तेमाल किसी की तारीफ करते समय किया जाता है। जैसे, 'उसमें बहुत रिज है, बात करते ही सबको फैन बना लेता है।'

 

No Cap- इसका अर्थ है बिल्कुल सच बोलना, जिसमें कोई भी झूठ न बोला गया हो। इसका उदाहरण है, 'यह मूवी नो कैप अच्छी है।'

 

Cap- जब व्यक्ति कोई बात बढ़ा-चढ़ाकर बोले या पूरी तरह से झूठ बोले, तो उसके जवाब में जेन जेड 'तुम कैप मार रहे हो' कहती है।

 

Aura- जब किसी व्यक्ति की ऊर्जा बेहद खास हो या उसका व्यवहार बेहद पॉजिटिव हो, तो कहा जाता है, 'उस व्यक्ति का ऑरा बेहद अलग है।'

 

यह भी पढ़ें: फादर्स डे को यादगार बनाने के लिए क्या करें? काम की हैं ये टिप्स

 

Delulu- यह शब्द डिल्यूजनल शब्द का शॉर्ट फॉर्म है, जिसका अर्थ है धोखे में या भ्रम में जीना। जैसे, 'मुझे डेलुलू  है कि बिना पढ़ाई किए एग्जाम अच्छा जाएगा।'


Mid- इसका अर्थ है जो न अच्छा है, न ही बुरा है। इसका उदाहरण है, 'वह फिल्म एकदम मिड थी।'


Slay- किसी काम को बेहद शानदार तरीके से करना या किसी चीज़ को बेहद स्टाइलिश दिखाना, उसे Slay कहते हैं।


Glazing- इस शब्द का अर्थ है जरूरत से ज्यादा तारीफ करना। जब कोई व्यक्ति दूसरों की चापलूसी करे, तब भी इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण- 'बंद कर Glazing, इतनी तारीफ मत कर।'

 

यह भी पढ़ें: स्किन केयर रूटीन के नाम पर बर्बाद न करें त्वचा? अपनाएं सही घरेलू नुस्खे

 

Standing on Business- इसका अर्थ है अपनी बात या कमिटमेंट पर कायम रहना। इसका सबसे सटीक उदाहरण है, 'जो बोला, वही करूंगा।

 

Cooked- इसका अर्थ है किसी परिस्थिति में बुरी तरह फंस जाना या किसी परिस्थिति में गड़बड़ हो जाना। उदाहरण-'कल एग्जाम है और पढ़ा कुछ नहीं, मैं कुक्ट हूं।'

 

Ate- कोई भी काम बेहद शानदार तरीके से करना। इस शब्द का इस्तेमाल आप कई बार कर सकते हैं। जैसे, 'उसने परफॉर्मेंस में  ऐट(Ate) कर दिया।'

 

Bet- जब व्यक्ति किसी चीज़ को लेकर सहमति जताता है, तो उसे Bet कहा जाता है। इस स्लैंग का हिंदी अर्थ है 'ठीक है'। जैसे किसी ने कहा, 'कल मिलते हैं', तो उसके जवाब में  'बेट' कह सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: झड़ते बालों को रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे, जान लीजिए बनाने का तरीका


Side Quest- जब जिंदगी में कोई छोटा, अनप्लान्ड और मजेदार डिटूर हो जाए, तो उसे साइड गेस्ट कहा जाता है। इसका उदाहरण है, 'कॉफी लेने निकला था, दोस्त के घर पहुंच गया। यह तो साइड  गेस्ट हो गई।'


Bussin- जब कोई फूड बेहद टेस्टी हो, तब हम यह शब्द बोल सकते हैं। जैसे, 'ये स्ट्रीट फूड एकदम बस्सिन है।'

Related Topic:#Lifestyle News#Gen Z

और पढ़ें