logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DLCSUPVA में हर साल होगा हरियाणा फिल्म फेस्टिवल, बजट में सीएम ने किया एलान

हरियाणा के डीएलसीसुपवा में अब हर साल फिल्म फेस्टिवल कराया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने बजट में इस बात की घोषणा की है।

news image

डीएलसीसुपवा । Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में अब हर साल हरियाणा फिल्म फेस्टिवल कराया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के बजट में की है। बजट में किए गए प्रावधान के अनुसार प्रदेश का कला एवं संस्कृति विभाग फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में सहयोग करेगा।

 

फिल्म फेस्टिवल के आयोजन का प्रावधान प्रदेश में पहली बार किया गया है। इससे पहले आज तक सरकारी स्तर पर किसी भी तरह का फिल्म फेस्टिवल हरियाणा में आयोजित नहीं किया गया है। जिस तरह से बजट में प्रावधान किया गया है, उससे साफ है कि राज्य सरकार प्रदेश की कला व संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रही है।

 

यह भी पढ़ेंः रोहतक में होगा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय थियेटर महोत्सव, हस्तियों का लगेगा मेला

बजट में किया प्रावधान

डीएलसी सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री साल 2026-27 के लिए जो बजट विधानसभा में पेश किया, उसमें पेज नंबर 71 पर प्वाइंट नंबर 131 के तहत फिल्म फेस्टिवल के आयोजन की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि सुपवा रोहतक के सहयोग से प्रतिवर्ष हरियाणा फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह क्षेत्रीय सिनेमा, स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं, छात्र रचनाकारों एवं डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं को एक नया मंच प्रदान करेगा।

 

डॉ आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस प्रावधान की घोषणा कला एवं संस्कृति के मद में की है। देखा जाए तो इस समय हरियाणा के कलाकारों, गीत-संगीत, एल्बम आदि का देश भर में डंका बज रहा है। कितने ही प्रतिभाशाली फनकारों को बॉलीवुड फिल्मों में मौके मिल चुके हैं। इसी तरह डीएलसीसुपवा अपनी तरह की देश की पहली यूनिवर्सिटी है, जिसमें एक्टिंग, डायरेक्शन, सिनेमेटोग्रॉफी, एडिटिंग, ऑडियोग्रॉफी में विभिन्न डिग्री कोर्स कराए जा रहे हैं। 

शॉर्ट फिल्मों और डॉक्युमेंट्री का जलवा

उक्त पढ़ाई करने के बाद यहां के छात्र देश-विदेश की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। डॉ आर्य ने कहा कि सुपवा के छात्रों द्वारा तैयार शॉर्ट फिल्में व डॉक्यूमेंट्री देश-दुनिया के फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो रही हैं, साथ ही अनेक अवॉर्ड भी जीत रही हैं। इससे पता चलता है कि डीएलसीसुपवा में छात्रों को फिल्म इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार तैयार कर रहा है।

 

यह भी पढ़ेंः जेल से बाहर आएंगे अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

 

कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि बजट में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल सुपवा में करने की घोषणा निश्चित तौर पर प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है। इससे न सिर्फ प्रदेश की कला एवं संस्कृति को सहेजा जा सकेगा, बल्कि सुपवा के छात्रों को अलग तरह का एक्सपोजर भी मिलेगा। वे अपने कैंपस में ही फिल्मी दुनिया को करीब से निहार सकेंगे।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें