logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा: नहर में मिला लापता कारोबारी का शव, बेटी की भी हुई थी मौत

4 दिन पहले पत्नी और बेटी के साथ ऐलनाबाद का कारोबारी लापता हुआ था। बाइक पर सवार होकर तीनों घर से निकले हैं। मौसेरे भाई की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

हरियाणा daughter and fathers body recovered, search operation is underway to find the woman

भरत सिंह सहारण, पत्नी मंजू देवी और बेटी लता। Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद से करीब 4 दिन से लापता हुए इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी 45 साल के भरत सिंह सहारण का राज कनाल से शव बरामद हुआ है। इससे पहले रविवार शाम को उसकी 24 वर्षीय इकलौती बेटी लता का शव भी नहर में से मिला था। पुलिस अब उनकी पत्नी की तलाश में गोताखोरों के साथ सर्च अभियान चला रही है।

 

तीनों करीब 4 दिन पहले बाइक पर सवार होकर घर से दोपहर के समय निकले थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चलने पर मौसेरे भाई ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। इसके लिए पुलिस ने एरिया के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी।

 

यह भी पढ़ें: डायन होने का आरोप लगा ग्रामीणों ने महिला को पीटा, मरने के बाद झाड़ियों में फेंका

लॉकेशन मिलते तेज हुआ सर्च अभियान

जानकारी के अनुसार, ढाणी शेरां वाली निवासी भरत सिंह सहारण की ऐलनाबाद के नोहर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। 16 अक्टूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी मंजू देवी और बेटी लता के साथ बाइक पर घर से बाहर निकले थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। मौसेरे भाई कलवंत सिंह ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।

 

भरत सिंह के मोबाइल की आखिरी लोकेशन मसीतां हेड की मिली थी। इसी वजह से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रविवार शाम हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के अंतर्गत डबली गांव के पास ग्रामीणों को नहर में एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया था। शिनाख्त करने पर वह शव लापता छात्रा लता का निकला। लता इकलौती बेटी थी और बीबीए की पढ़ाई कर रही थी।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी तो रात में ठंडक

नहर में छलांग लगाने की आशंका

पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस को अंदेशा है कि शायद तीनों ने एक साथ वाहन सहित नहर में छलांग लगाई होगी। फिलहाल पुलिस मंजू की तलाश में जुटी है। घटना की वजह अभी सपष्ट नहीं हो सकी है। बता दें कि राज कनाल ऐलनाबाद के गांव तलवाड़ा खुर्द से होते हुए राजस्थान में एंट्री करती है। यह सिरसा की आखिरी सीमा है और आगे मसीतां हेड आता है। सीसीटीवी में भरत सिंह पत्नी-बेटी के साथ बाइक पर गांव ढाणी शेरां वाली से से होते हुए मसीतां हेड की तरफ जाते दिखे थे।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें