logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एचपीएससी ने एचसीएस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट किया घोषित

कुल 102 पदों के लिए 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 10 सेवाओं के लिए पद निर्धारित किए गए थे। अभिषेक सरोहा प्रथम रहे।

Haryana Public Service Commission

हरियाणा लोक सेवा आयोग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा 2025 की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं की भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने कुल 102 पदों में से 101 पदों पर अभ्यर्थी की नियुक्तियों के लिए सिफारिश की है, जबकि दिव्यांग श्रेणी में एचसीएस का एक पद सरकार से स्पष्टीकरण लंबित होने के कारण लंबित रखा गया है। अभिषेक सरोहा ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

 

जारी विवरण के अनुसार शीर्ष 10 उम्मीदवारों में आठ सामान्य श्रेणी, एक पिछड़ा वर्ग-बी और एक पिछड़ा वर्ग-ए से संबंधित हैं। इन सभी को खुली मेरिट के आधार पर हरियाणा सिविल सेवा की कार्यकारी शाखा में आवंटन दिया गया है। कुल 102 पदों के लिए चल रही भर्ती के तहत 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 4 मई को जारी किया गया।

 

इसके बाद कैटेगरी वाइज रिजल्ट 20 मई और रिवाइज्ड रिजल्ट एक जून को जारी हुआ। मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून के बीच आयोजित की गई, जिसका परिणाम 17 सितंबर को घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था।

10 सेवाओं के लिए पद किए थे निर्धारित 

इस भर्ती में कुल 10 सेवाओं के लिए पद निर्धारित किए गए थे। इनमें आबकारी एवं कराधान अधिकारी के सबसे अधिक 27 पद हैं। हरियाणा सिविल सेवा की कार्यकारी शाखा में 24 और सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी के 22 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगजन के लिए क्षैतिज आरक्षण भी निर्धारित किया गया था। उपलब्ध विवरण के अनुसार, भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए पांच और दिव्यांगजन श्रेणी के लिए सात पदों का प्रावधान था।

 

यह भी पढ़ें: भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाइ कोर्ट से मंजूरी, केंद्र सरकार ने जताई है आपत्ति

'त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं'

कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक लेकर अभिषेक सरोहा प्रथम, कुलदीप 392.90 के साथ दूसरे और इशा काला 388.60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती गई है, लेकिन किसी अनजाने त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में आयोग को बाद में त्रुटि सुधारने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

 

भर्ती के लिए करीब 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से करीब 52 हजार अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1200 से ज्यादा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था।

 

यह भी पढ़ें: BJP IT Cell वीडियो केस: कोर्ट में पेश नहीं हुए ध्रुव राठी, वारंट जारी

ईटीओ के लिए 27 अधिकारियों की भर्ती

बता दें कि टॉपर अभिषेक सरोहा समेत आठ अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग में एचसीएस काडर मिला है। इसी तरह कुलदीप, इशा काला, क्रीमि, छवि, रजत फोगाट और मानवी को भी अनारक्षित वर्ग में एचसीएस काडर मिला है। आरक्षित वर्ग के राहुल सैनी, रेणु और जैनव खातून अनारक्षित वर्ग के एचसीएस काडर में जगह बनाने में सफल रहे।


कुल 24 अधिकारियों को एचसीएस कैडर मिला है। वहीं, 8 उम्मीदवार उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बने हैं। उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के लिए 27 अधिकारियों की भर्ती हुई है। दो उम्मीदवार जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) बने हैं। सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (एआरसीएस) पद पर तीन अधिकारियों की भर्ती हुई है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें