logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ में लगा भयंकर जाम, पुलिस ने आंखें मूंद ली?

मंगलवार को पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया और इस दौरान सेक्टर 16,15,11 और पीजीआई तक जाम लग गया। पुलिस ने भी ट्रैफिक को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Chandigarh Protest and Traffic Jam

प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ में लगा जाम, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ दोनों राज्यों की राजनीति का केंद्र है। कोई भी बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम या प्रदर्शन दोनों राज्यों के लोगों और नेताओं की ओर से इसी शहर में किया जाता है। तमामा राजनीतिक पार्टियों और सरकारी विभागों के ऑफिस भी शहर के अदंर ही हैं। ऐसे में शहर में आए दिन कुछ ना कुछ चलता रहता है लेकिन इसको लेकर प्रशासन सतर्क रहता है। कहीं भी कोई प्रदर्शन या इकट्ठ हो तो उससे पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाती है ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना हो लेकिन 8 सितंबर को पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने जाम लगने से पहले कोई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी नहीं की और ना ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोई खास इंतजाम किया, जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। 

 

आम आदमी पार्टी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने सेक्टर-15 के कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन के बाहर से सेक्टर 15-16 की लाइटों तक पूरे सर्विस रोड पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कब्जा था और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तीन लेयर बैरिकेडिंग की गई थी। वाटर कैनन का इंतजाम भी किया गया था लेकिन आसपास के इलाके में लोगों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'मोर्चरी में सुंदर महिला शव के साथ होता है घिनौना काम', कांग्रेस विधायक का दावा

बच्चों से लेकर मरीजों तक सब परेशान

जिस इलाके में कांग्रेस का यह प्रदर्शन चल रहा था वह इलाका काफी महत्वपूर्ण इलाका है।  सेक्टर-11, 15, 16 और 10 सारे सेक्टर एक साथ ही हैं और इनके साथ ही पीजीआई भी है जहां हजारों लोग रोज इलाज करवाने पहुंचते हैं। सेक्टर 15 में कांग्रेस के दफतर के पास ही कोचिंग संस्थान हैं, दफतर के सामने मध्य मार्ग के दूसरी तरफ सेक्टर 11 के दो कॉलेज हैं, चौंक के दूसरी तरफ पंजाब यूनिवर्सिटी और पीजीआई हैं।

ऐसे में यह इलाका पूरे शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। बीते कल कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने पंजाब से सैकड़ों लोग अपनी गाड़ियों में आए थे लेकिन पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किया था। मध्य मार्ग पर ही लोग गाड़ियां पार्क कर प्रदर्शन में शामिल हो गए जिसके कारण पीजीआई से मनीमाजरा जा रहा रास्ता भी आधा बंद हो गया। सेक्टर 16 से 15 की ओर आने वाला रास्ता एक तरफ से पूरी तरह बंद कर दिया गया। 

 

इसके कारण मध्य मार्ग पर जाम लग गया। सेक्टर 15-16 के चौंक पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सेक्टर 15 के पेट्रोल पंप से लेकर बुक मार्केट और स्ट्रीट मार्केट तक लंबा जाम लगा रहा। बारिश के बाद से सेक्टर 15 का अंडरपास भी बंद कर दिया गया है जिसके कारण और ज्यादा परेशानी बढ़ गई। करीब 2 बजे कॉलेज के बच्चे भी निकलने लगे जिससे स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। जाम के बीच एक एंबुलेंस भी फंसी नजर आई। 

पुलिस बस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए?

अब सवाल उठता है कि पुलिस के सैंकड़ों जवान प्रदर्शनकारियों को सीएम हाउस की ओर मार्च करने से रोकने के लिए तो तैनात थे लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पर काबू पाने के लिए कोई नहीं था। इस दौरान जाम लगने से पहले न तो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई और न ही कोई अलर्ट दिया गया। जब पूरे इलाके में जाम लग गया इसके बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एडवाइजी जारी की। मध्य मार्ग पर लोग गाड़ियां खड़ी करके प्रदर्शन में जा रहे थे लेकिन पुलिस ने गाड़ियों को हटाने की कोई कोशिश नहीं की जिससे जाम और बढ़ गया। 

 

 

इसके अलावा पुलिस के जवान कहीं भी ट्रैफिक व्यवस्था को मैनेज करते हुए दिखाई नहीं दिए। आम तौर पर ऐसे मौकों पर पिछले चौंक से ही ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाता है, जिससे लोगों को परेशानी कम होती है लेकिन कल ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। सेक्टर 15-16 की लाइटें भी काम नहीं कर रही थीं और सिर्फ एक पुलिसकर्मी ट्रैफिक मैनेज कर रहा था। इसके कारण चौंक पर लंबा जाम रहा, सेक्टर 10 तक मध्य मार्ग पर जाम लगा, सेक्टर 15 का आधे हिस्से में ट्रैफिक थम गया, पीजीआई से सेक्टर 11 के कॉलेजों और सेक्टर 11 की मेडिकल मार्केट तक पूरे इलाके में ट्रैफिक नजर आया। 

 

यह भी पढ़ें: CM विजय की अध्यक्षता में हुई बैठक, TVK-कांग्रेस गठबंधन का नया नाम हुआ फाइनल

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी नहीं की

चंडीगढ़ में इस तरह के प्रदर्शन आमतौर पर होते रहते हैं लेकिन इनको लेकर पहल एडवाइजरी जारी की जाती है। कल वाले प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से पहले से कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई थी। प्रदर्शन का असर सिर्फ मुख्य सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा। सेक्टर-11, 15, 16 और 10 की अंदरूनी सड़कों पर भी लंबा जाम लगा रहा। इससे पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान और सांसद अमृतपाल की पार्टी की ओर से बीते महीने किए गए प्रदर्शन के दौरान भी इसी तरह की तस्वीरें नजर आईं थी, जिसके कारण अब चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। 

Related Topic:#Chandigarh

और पढ़ें