logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'किसी राष्ट्र की पहचान उसके इतिहास से होती है', बरवाला में बोले प्रदीप मलिक

एक देश की पहचान उसके इतिहास से होती है। इतिहास से सीखकर वर्तमान को समझा जाता है और भविष्य की कल्पना की जाती है। यह बात हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के उप निदेशक प्रदीप मलिक ने कही।

Haryana News

बरवाला कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन। (Photo Credit: Khabargaon)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के उप निदेशक प्रदीप मलिक शनिवार को पंचकूला जिले के बरवाला में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। यहां 17 जुलाई से चल रही हरियाणा अभिलेखागार विभाग की ऐतिहासिक अभिलेखागार प्रदर्शनी के समापन समारोह में हिस्सा लिया। उनके साथ अंबाला नगर निगम के एएमसी दीपक सूरा भी मौजूद थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया।

 

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदीप मलिक कहा कि इतिहास केवल बीते समय की कहानी नहीं, बल्कि वर्तमान को समझने और भविष्य की दिशा तय करने का एक मजबूत आधार है। व्यक्ति इतिहास से सीखता है, वर्तमान को समझता है और भविष्य की कल्पना करता है। आगे कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की पहचान उसके इतिहास से होती है। अतीत की उपलब्धियां और अनुभव वर्तमान को बेहतर बनाने और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 40 साल बाद बंद हुआ बोफोर्स घोटाला केस, इसके चलते चुनाव तक हार गए थे राजीव गांधी

इतिहास को किताबों तक सीमित न रखें

उन्होंने कहा कि इतिहास को केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे समाज और जीवन को समझने का माध्यम बनाना चाहिए। अभिलेख बीते हुए समय की आवाज हैं, जो आने वाली पीढ़ियों से संवाद करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा', PM से मिलने के बाद राघव चड्ढा

प्रदर्शनी में छात्रों ने क्या देखा?

इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण ने प्रदर्शनी के बारे में बताया कि इसमें हरियाणा के इतिहास और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रदर्शित किए गए। इनमें 1857 के जनविद्रोह के समय हरियाणा की स्थिति, अंबाला में विद्रोह, हांसी के क्रांतिकारियों को अंग्रेजी शासन द्वारा दिए गए अमानवीय दंड का चित्रण, महारानी विक्टोरिया की 1858 की उद्घोषणा, 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन, 1920 में लाला मुरलीधर द्वारा ‘राय साहब’ की उपाधि का परित्याग और 1946 में आजाद हिंद फौज से संबंधित दस्तावेज प्रमुख है।

 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें