logo

मूड

ट्रेंडिंग:

HPSSC ने रद्द कर दी थी 2022 वाली भर्ती, अब ऐप्लीकेशन फीस भी मिलेगी वापस

HPSSC की ओर से 2022 में निकाली गई भर्तियों को चार साल बाद रद्द कर दिया है। सरकार ने अब 3,41,742 कैंडिडेटस को 4.27 करोड़ रुपये का आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला लिया है।

sukhwinder singh sukhu

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) की ओर से 2022 में निकाली गई कई भर्तियों को चार साल बाद रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस पोस्ट के लिए 3.41 लाख से अधिक कैंडिडेटस ने अप्लाई किया था लेकिन अब उनकी उम्मीदों पर विराम लगा दिया है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि 3,41,742 कैंडिडेटस को उनका आवेदन शुल्क लौटाया जाएगा। इस तरह आयोग कुल 4.27 करोड़ रुपये की रकम अभ्यर्थियों को वापस करने वाला है।

 

वहीं कैंडिडेटस का कहना है कि फीस वापसी से ज्यादा दर्द उन्हें उस भर्ती के रद्द होने का है, जिसके लिए वे चार साल से इंतजार करते रहे थे। बता दें कि HPSSC के कुल 1,423 पदों पर 3,41,742 कैंडिडेटस ने आवेदन किया था। राज्य मंत्रिमंडल ने अब 1,423 पदों के विज्ञापन वापस लेने और कैंडिडेटस को आवेदन शुल्क लौटाने को मंजूरी दे दी है।

 

यह भी पढ़ें: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लगी है सेल, आधे दाम पर मिल जाएंगे ये मोबाइल

क्या बोले अधिकारी?

अधिकारी ने बताया कि इन भर्तियों को पहले HPSSC ने रद्द कर दिया था। उस समय एचपीएसएससी परीक्षा कराने के लिए ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) शीट का इस्तेमाल करता था। बता दें कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने के आरोपों के बाद आयोग को भी भंग कर दिया गया है। हालांकि, अब इसकी जगह हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का गठन किया गया है।

 

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 360 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, आईआरडीपी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 120 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था। महिला अभ्यर्थियों और पूर्व सैनिकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: घर बैठे App से अपडेट हो जाएगी AADHAAR वाली ईमेल आईडी, जान लीजिए तरीका

 

आयोग भंग होने के बाद कैंडिडेटस सरकार से कई विभिन्न विभागों में सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन इन पदों पर नयी भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

 


और पढ़ें