logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमाचल में हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत, कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार जल्द

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की रिपोर्ट दो महीने में पूरी होने की उम्मीद है। शिमला से नियमित उड़ानों और प्रदेश में हेलीपोर्ट बनाने के लिए भी केंद्र से मदद मिलेगी।

sukhvinder singh sukhu and kinjarapu ram mohan naidu

सुखविंदर सिंह सुक्खू और किंजरापु राममोहन नायडू, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और दूरदराज के इलाकों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर करने की तैयारी तेज हो गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की तकनीकी और आर्थिक जांच रिपोर्ट अब दो माह में पूरी होने की उम्मीद है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने अधिकारियों को तय समय में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रदेश में हेलीपोर्ट का नेटवर्क मजबूत करने के लिए केंद्र ने उड़ान योजना के तहत आर्थिक मदद देने पर सहमति जताई है।

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हवाई संपर्क और विमानन सुविधाओं को बेहतर करने से जुड़े कई मुद्दे उठाए। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार का रहा।

 

यह भी पढ़ें: सुपौल के मदरसे में बंटा मिठाई-समोसा, 4 छात्राएं बीमार, एक की मौत

दूरदराज इलाकों में बनेंगे हेलीपोर्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'हिमाचल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की बड़ी भूमिका है। बेहतर हवाई संपर्क होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।' केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना के लिए सही सलाहकार नियुक्त करने और दो माह के भीतर तकनीकी और आर्थिक जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से एयरपोर्ट विस्तार की लागत का सही आकलन करने का भी आग्रह किया।

 

बैठक में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रस्तावित और बनाए जा रहे हेलीपोर्ट का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में हेलीपोर्ट का नेटवर्क पर्यटन के साथ-साथ आपदा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी काफी उपयोगी हो सकता है। केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत हिमाचल में हेलीपोर्ट बनाने के लिए आर्थिक मदद देने पर सहमति जताई है। इससे प्रदेश के दूरदराज इलाकों को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ने की योजना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: पटना में आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ आंदोलन, गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च

शिमला से नियमित उड़ानों की उम्मीद

बैठक में शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू करने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने शिमला को नियमित हवाई संपर्क देने के लिए जरूरी सहयोग का भरोसा दिया। रनवे की क्षमता को देखते हुए सही विमानों के संचालन की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट की तर्ज पर शिमला एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआईएसएफ की जगह हिमाचल प्रदेश पुलिस को देने का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार, शिमला से नियमित हवाई सेवाएं और प्रदेश में हेलीपोर्ट नेटवर्क का विस्तार हिमाचल के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दूरदराज इलाकों के लोगों को भी तेज और बेहतर हवाई संपर्क मिल सकेगा।'


और पढ़ें