logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भानजी से छेड़छाड़ को रोका तो हिंदू युवक की हत्या, संतकबीर नगर में भड़का बवाल

संतकबीर नगर में एक हिंदू युवक की गला रेतकर हत्या हुई है। हत्या के बाद नाराज भीड़ ने आरोपी का घर फूंक दिया। पढ़ें रिपोर्ट।

Sant Kabir Nagar Police

संतकबीर नगर पुलिस। Photo Credit: Sant Kabir Nagar Police

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक हिंदू युवक की हत्या पर हंगामा बरपा है। युवक ने एक लड़की से छेड़छाड का विरोध किया था तो समुदाय विशेष के कुछ युवाओं को यह बात नागवार गुजरी। रात में ही उसकी गला रेतरकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में हंगामा बरपा है। नाराज घरवालों ने लाश सड़क पर रखी और रोड जाम कर दिया।

लोग नाराज थे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाबुझाकर किसी तरह लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बखिरा थाना इलाके के पास बभनी चौराहे पर हुई इस वारदात की चर्चा पूरे सूबे में है। 

यह भी पढ़ें: 'फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या कराई...' जेल से बाहर आते ही बोले रौशन आनंद

मौके से फरार है मुख्य आरोपी 

मुख्य आरोपी का नाम नासिर है। जिन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है, उनकी तलाश जारी है। अभी तक पकड़ा नहीं जा सकता है। पुलिस जगह-जगह आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतक का नाम आनंद है, उसकी उम्र 30 साल है। 

भीड़ ने लगाई आग, 3 जिलों की पुलिस तैनात 

आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी के घर में आग लगा दी है, एक की गुमटी जला दी है। तनाव इस हद तक बढ़ गया है कि 3 जिलों की पुलिस फोर्स तैनात है। प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है कि आरोपी का एनकाउंटर किया जाए। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।

यह भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' वाली संचिता उगले ने दे दी जान, पंखे से लटकती मिली लाश

भांजी से छेड़छाड़ हुआ था, मामा ने रोका तो हत्या हो गई 

कुछ दिनों पहले एक शादी समारोह में छेड़छाड़ की एक घटना सामने आई थी। मृतक की भांजी से आरोपी नसीर ने छेड़खानी की थी। आनंद ने इसका विरोध किया था। यही बात नसीर को नागवार गुजरी। उसने धारदार हथियार से दांव खोजकर आनंद की हत्या कर दी। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है। घरवाले जिद पर अड़े हैं कि आरोपी का घर बुलडोजर से गिरा दिया जाए। 

 

 

जिस छुरी से काटता था मुर्गी, उसी से रेत दिया गला

वहां मौजूद लोगों ने कहा है कि जिस छुरी से आरोपी मुर्गा काटता था, उसी छुरी से आनंद का गला रेत दिया। आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था। वह मशीन देने बभनी चौराहे पर गया था। कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी नासर अली वहां पहुंचा और आनंद की गर्दन पर मुर्गा काटने वाली धारदार छूरी से उसका गला रेत दिया। उसने वहीं मौके पर दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: 'खान सर ने कराई है प्रिंस यादव की हत्या', तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप

क्या चाहते हैं घरवाले?

मृतक की पत्नी ने कहा है कि आरोपी का एनकाउंटर हो। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार है। मुख्य आरोपी नासिर अली है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी संदीप कुमार मीणा ने कहा है कि पुलिस केस की छानबीन में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी। 

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें