logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पत्नी को मारा, बेड के नीचे दफनाया; 12 दिनों तक उसी पर सोया पति

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। 12 दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो आरोपी ने बरगलाने की कोशिश की, लेकिन घर से शव बरामद होने के बाद पूरा राज खुल गया।

Bahraich News

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को अपने बेड के नीचे दफना दिया। इसके बाद करीब 12 दिन उसी के ऊपर सोता रहा। बहराइच पुलिस ने बुधवार (22 अक्टूबर) को आरोपी पति को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हकिशन (48) के तौर पर हुई है। उसने अपने गांव अहाता नरपतपुरवा में वारदात को अंजाम दिया था। 

 

पुलिस के मुताबिक 45 साल की फूला देवी 10 अक्टूबर से लापता थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं मिला। पति हरकिशन निषाद ने कहा कि वह बिना बिताए ही घर से चली गई है। इसके बाद फूला देवी के भाई रामधीरज सिंह ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। रविवार को रामधीरज अपने बहनोई के घर पहुंचे तो वहां मिट्टी की ताजी लेपाई और जमीन पर दरारें दिखीं। इसके बाद उन्होंने अपने बहनोई पर हत्या का शक जताया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ाई से पूछताछ करने पर हरकिशन ने हत्या का राज खोल दिया।

 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी के नाम का एलान करके महागठबंधन ने पूछा सवाल- NDA का चेहरा कौन है?

 

जरवल रोड थाने की पुलिस ने घर की खुदाई शुरू की। टीम को फटे कपड़े, टूटी हड्डियां और पायल मिली। करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में फूला देवी का सड़ा-गला शव मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज करके आरोपी पति की तलाश शुरू की।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब जिम्मेदार? आंकड़े बता रहे गलती किसकी

 

जरवल रोड थाने के एसएचओ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक हरिकिशन हरियाणा में मजदूरी करता था। वह सितंबर में घर आया था। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी पति के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया। अमर उजाला की खबर के मुताबिक हरिकिशन ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि पत्नी को किसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख लिया था। इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को घर पर ही दफना दिया। 


और पढ़ें