पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर कस्बे से हत्या की खबर सामने आई है। वहां नारायणपुर इलाके के वार्ड नंबर 4 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उस पर आरोप है कि उसने किसी धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह सिर से लेकर घंटों तक सड़कों पर घूमता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपी रिंटू घोष उसी हालत में एक स्थानीय मंदिर भी गया और वहां जाकर प्रार्थना करने लगा। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें: टिकट मिलते ही AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, मजीठिया ने कसा तंज
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की खबर मिलते ही गंगारामपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला का शव कब्जे में लिया। साथ ही आरोपी पति रिंटू घोष को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि घटना के पीछे आपसी घरेलू विवाद हो सकता है। हालांकि, हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: गया जी: 7 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन सर्वे के लिए मांगी घूस
पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
इसके पहले भी खासकर पश्चिम बंगाल से कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई है। अक्टूबर 2025 में बसंती इलाके में एक व्यक्ति अपनी भाभी का गला काटकर उनका सिर लेकर सड़क पर घूमने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरवरी 2024 में ही एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसके बाद सिर लेकर सड़क पर पागलों की तरह घूमने लगा। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार था।