logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टिकट मिलते ही AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, मजीठिया ने कसा तंज

ED ने आज पंजाब के मोगा की AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर छापा मारा है। AAP ने अमनदीप को ही मोगा से फिर से टिकट दिया है।

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, Photo Credit Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी ने हाल ही में अपने 40 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। इसमें 40 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। इसमें एक नाम मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का भी था। 2022 से मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को छापा मारा है। ED ने मोगा में अमनदीप कौर अरोड़ा के दो घरों पर एकसाथ छापेमारी की है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस घटना पर कहा है कि सब पकड़े जाएंगे, कोई नहीं बचेगा।

 

अमनदीप कौर अरोड़ा AAP की महिला विंग की पंजाब यूनिट की अध्यक्ष भी हैं। पार्टी को उन पर इतना भरोसा है कि पहली ही लिस्ट में उनके नाम का भी एलान कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोगा पहुंची ED की टीम दो जगहों पर छापेमारी कर रही है। इनमें से एक तो उनका घर है और दूसरा उनका फ्लैट बताया जा रहा है। फिलहाल, ईडी की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं जारी किया गया है।  

 

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब कांड के बाद SP के पद से हटाए गए, अनुराग सुजानिया ने दे दिया इस्तीफा

क्या बोले AAP नेता?

अमनदीप कौर के घर छापेमारी की खबर सुनते ही AAP के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता वहां जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। इन लोगों ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। मोगा नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राकेश कुमार बजाज ने इस मौके पर कहा, 'ED की टीम विधायक के घर पर रात के 3 बजे आई। उन्होंने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया है और दरवाजे बंद कर दिए हैं। यहां तक कि वे चाय या पानी भी अंदर नहीं ले जाने दे रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'बस इंतजार कीजिए। जैसे ED ने पहले किया था, वैसे ही फिर से क्लीनचिट दी जाएगी। ये लोग सिर्फ उन राज्यों में छापेमारी कर रहे हैं जहां इनकी सरकार नहीं है। इनका सिर्फ एक मकसद है कि सरकार को बदनाम करना है लेकिन पंजा के लोग पंजाब सरकार के साथ हैं और वह फिर से चुनकर आएगी। दो जगहों पर छापेमारी हो रही है। हम मांग कर रहे हैं कि हमें अंदर जाने दिया जाए और जो हो रहा है हमारी मौजूदगी में हो।'

 

यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण में 40 लाख की चरस के साथ 3 गिरफ्तार, पुलिस-STF की संयुक्त कार्रवाई

मजीठिया ने कसा तंज 

बिक्रम मजीठिया ने X पर लिखा है, 'डॉक्टर गुरप्रीत कौर और भगवंत मान की खासमखास, मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर आज तड़के ED की रेड! सब पकड़े जाएंगे, कोई नहीं बचेगा! पंजाब को लूटने-पीटने वालों को हिसाब देना पड़ेगा! गुरु-दोखी और उसके 92 चेलों को पंजाब लूटने का हिसाब देना पड़ेगा! स्पीड भी जल्द ही चेक होनी शुरू होगी!'

बता दें कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले AAP चौतरफा घिरी हुई है। एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ अकाली दल। 5 साल पहले ही सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस वापसी के लिए बेताब है और बुधवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी पंजाब से पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। 

Related Topic:#ED#AAP

और पढ़ें