बिहार के पटना में स्थित फुलवारी शरीफ के एकता नगर में एक पति ने अपनी पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसकी सैंडल, बैग और घर में चुपके से जीपीएस (GPS) डिवाइस लगा दी और उसे प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
पति को अपनी पत्नी पर काफी समय से शक था। इस बात का पता लगाने के लिए उसने बिना किसी शोर-शराबे के एक तरकीब सोची। उसने अपनी पत्नी की सैंडल (चप्पल), उसके बैग और घर के अलग-अलग हिस्सों में जीपीएस ट्रैकर छिपा दिए। जब वह काम पर जाता था, तो अपने मोबाइल के जरिए लगातार यह देखता रहता था कि उसकी पत्नी कहाँ जा रही है और क्या कर रही है।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को चाचा से संबंध बनाने को कहा, नहीं मानी तो जान से मार डाला
घर पहुंचते ही पकड़ी गई चोरी
घटना वाले दिन पति हमेशा की तरह काम पर गया हुआ था लेकिन मोबाइल पर पत्नी की लोकेशन संदिग्ध दिखने के बाद वह अचानक घर वापस लौट आया। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। पति ने उन दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद घर में जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां जमा हो गए और बात मारपीट तक पहुंच गई।
हंगामे के दौरान पति और प्रेमी के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। इस गरमा-गरमी में पति ने गुस्सें में आकर प्रेमी की लाइसेंस पिस्तौल और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इस विवाद को देखकर वहां मौजूद भीड़ भी दो हिस्सों में बंट गई, जहां कुछ लोग पति का साथ दे रहे थे और कुछ पत्नी के पक्ष में बात कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन दिखाते थे साड़ी और सूट, 20 राज्यों में 4 हजार लोगों को लूट लिया
थाने में हुआ फैसला
जैसे ही पुलिस को इस हंगामे की खबर मिली, फुलवारी शरीफ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। थाने में भी देर रात तक काफी ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और घंटों की बातचीत के बाद आखिर में उनके बीच समझौता हो गया। पति, पत्नी और प्रेमी तीनों ने पुलिस को लिखित में दिया कि वे एक-दूसरे पर कोई भी केस या कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते। इसके बाद पुलिस ने आधी रात को सबको घर जाने दिया।