logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्लफ्रेंड को चाचा से संबंध बनाने को कहा, नहीं मानी तो जान से मार डाला

दिल्ली के मंगोलपुरी में बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या कर बॉडी बेड में छिपाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी और बॉडी बेड के बॉक्स में छिपा दिया। आरोपी अपनी प्रेमिका पर अपने 50 वर्षीय चाचा और उनके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, जिससे इनकार करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 

 

पुलिस जांच और पूछताछ में यह सामने आया कि मुख्य आरोपी दीपक अपनी प्रेमिका पर घिनौना दबाव डाल रहा था। वह चाहता था कि महिला उसके चाचा और उनके एक दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया तो दीपक ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

 

यह भी पढ़ें: अचानक घर लौटा तो पत्नी को भाई को साथ देख लिया, दोनों ने हमलाकर काट डाला अंगूठा

दोस्त के PG में रची साजिश

वारदात को अंजाम देने के लिए दीपक ने अपने एक दोस्त अमरजीत से उसका पीजी (Paying Guest) कमरा कुछ घंटों के लिए मांगा था। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे महिला दीपक से मिलने उस कमरे में पहुंची थी। कमरे के अंदर बहस बढ़ गई और दीपक ने महिला को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने कंबल से महिला का गला घोंटकर उसे मार डाला।

 

हत्या का खुलासा तब हुआ जब शाम करीब 7 बजे कमरे का असली मालिक अमरजीत वापस लौटा। उसने देखा कि दरवाजा खुला है और बेड के अंदर से एक पैर बाहर लटका हुआ है। घबराकर उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेड खोला तो उसमें महिला की लाश मिला, जिसके गले और माथे पर चोट के निशान थे।

तीन बच्चों की मां थी महिला 

मृतक महिला मंगोलपुरी की ही रहने वाली थी और घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। वह शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि वह मंगलवार को बच्चों को ट्यूशन छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी। परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी दीपक उसे पुराने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल भी कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मौसम का मिजाज बिगड़ा, इंडिगो की फ्लाइट लेट, यात्री परेशान

पुलिस की कार्रवाई

मंगोलपुरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाना) के तहत केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से तीनों को ट्रैक कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन के भी कोई विवाद था।


और पढ़ें