logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति गया था UP पुलिस की परीक्षा दिलाने, पत्नी के भाई ने गोली मारकर ले ली जान

सहारनपुर में एक शख्स की हत्या कर दी गई। शख्स की पत्नी का आरोप है कि यह हत्या उसके भाई ने की थी क्योंकि दोनों लव मैरिज की थी। पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश में जुटी है।

Wife Brother Shot Brother in law

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह शख्स अपनी पत्नी को सहारनपुर के इंटर कॉलेज में ले गया था, जहां पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही थी। परीक्षा केंद्र के बाहर ही शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पत्नी ने दावा किया है कि यह हत्या उसके भाई ने की थी। शख्स की पत्नी ने बताया कि दोनों ने 4 महीने पहले लव मैरिज की थी, जिससे उसका भाई बेहद नाराज था। इसके बाद मौका मिलते ही उसने अपने जीजा की कनपटी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

 

यह घटना 9 जून को हुई थी। मृतक का नाम शिव कुमार था, जिसकी उम्र 24 साल थी। शिव की पत्नी का नाम आकांक्षा है। शिव कुमार ने एलएलबी की पढ़ाई की थी। आकांक्षा और शिव कुमार ने अपने-अपने परिवार की मर्जी के बिना शादी की थी। आकांक्षा ने अपने भाई के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 10 हजार में बना देते थे PhD तक की डिग्री, कानपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार

 

कैसे की हत्या?

आकांक्षा का पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र सहारनपुर के गोचर इंटर कॉलेज में था। इस कॉलेज के बाहर शिव कुमार अपनी कार में बैठा हुआ था। परीक्षा खत्म होने के बाद आकांक्षा कॉलेज से बाहर निकली और दोनों घर जाने लगे। तभी आकांक्षा का भाई मंजीत उन्हें मिला।

 

मंजीत ने आकांक्षा से उसके साथ वापस घर चलने के लिए कहा था लेकिन आकांक्षा ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान आकांक्षा के मामा भी वहीं मौजूद थे, जो उसे घर वापस आने के लिए कह रहे थे।यह बहस इतनी बढ़ गई कि मंजीत ने बंदूक निकाल ली और शिव की कनपटी पर रखकर धमकी देने लगा। आकांक्षा के मुताबिक, उस दौरान उसे लगा कि वह सिर्फ धमकी दे रहा है, उसे नहीं पता था कि मंजीत गोली चला देगा।

 

यह भी पढ़ें: 14 की उम्र में हुआ रेप, शादी के बाद बताई आपबीति,पति ने कराई पुलिस कंप्लेंट

परिवार ने नहीं थी लव मैरिज की मंजूर 

आकांक्षा ने बताया कि उसका परिवार इस शादी से नाखुश था, आए दिन शिव को धमकियां देता रहता था। दोनों ने इन धमकियों को नजरअंदाज किया, जिसका खामियाजा शिव को भुगतना पड़ा।

 

इस मामले को लेकर एसपी सिटी व्योम ने बताया है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आकांक्षा के भाई और मामा की तलाश में जुटी हुई है। शिव कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


और पढ़ें