logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अपनी बीवी को जान से मार डाला, काटकर फ्रिज में रखी थी लाश

असम के गुवाहाटी में एक 25 साल की महिला की हत्या हुई। हत्या के बाद उसका कटा हुआ सिर फ्रिज में रखा गया था। इस हत्या के मुख्य आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है।

riya

रिया तालुकदार, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

असम के गुवाहाटी में एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां 25 साल की महिला की बेरहमी से जान ले ली गई। महिला की हत्या का मुख्य आरोपी उसका पति ही है, जिसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद पत्नी का सिर काटकर एक पॉलीथिन में डालकर फ्रिज में रखा था। जब पुलिस ने आरोपी पति से सवाल-जवाब किया, तब कथित तौर पर आरोपी शख्स ने स्वीकार लिया कि मर्डर उसी ने किया था। आरोपी ने हत्या की वजह नहीं बताई। इसी सिलसिले में पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह घटना गुवाहाटी के बेलटोला इलाके की है, जहां बासिष्ठपुर बाइलेन के एक घर में महिला की लाश मिली। मृत महिला का नाम रिया तालुकदार था, जो एक बुटीक में काम करती थी।  रिया के पति रामानुजन गोस्वामी कार ड्राइवर हैं।

 

यह भी पढ़ें:  चेन्नई में मंत्री की कार ने मारी टक्कर, युवक की गई जान, आरोपी गिरफ्तार

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस को इस बेरहम हत्या के बारे में तब पता चला, जब मृत रिया के पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को 7 सितंबर को दी थी। इसके बाद पुलिस रात के समय रिया के घर पहुंची। मृत रिया के घर की तलाशी पुलिस ने ली तो वे भी हैरान रह गए। पुलिस को घर के फर्श पर रिया की लाश पड़ी मिली। इसके अलावा रिया का सिर फ्रिज में रखा हुआ था।

 

लाश को देखने के बाद पुलिस ने कहा, ‘शव की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई थी। सिर फ्रिज के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में मिला।’ पुलिस ने रिया की लाश को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'इधर आ तुझे नेता बनाता हूं...', MLA नंद किशोर ने विपक्षियों को जमकर दीं गालियां

6 महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, मृत रिया के माता-पिता नहीं थे, सिर्फ एक छोटा भाई था। रिया और रामानुजन की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। जब पुलिस ने रामानुजन से सवाल-जवाब किया तो उसने कथित तौर पर जुर्म कबूल कर लिया।


और पढ़ें