logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नाबालिग साली से शादी करना चाहता था पति, पत्नी ने रोका तो पिलाया तेजाब, मौत हो गई

नाबालिग साली से निकाह की जद में एक शख्स ने अपनी पत्नी को तेजाब पिलाकर मार डाला। कहां का है यह मामला, पढ़ें रिपोर्ट।

news image

आरोपी पति रहीमुद्दीन Photo Credit Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के घरवालों का आरोप है कि पति अपनी 16 वर्षीय नाबालिग साली से निकाह करना चाहता था। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने कथित तौर पर उसके मुंह में तेजाब डाल दिया।

 

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

डेढ़ साल पहले हुआ था निकाह

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अमरसिंह गांव निवासी रहीमुद्दीन ने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी बेटी मुस्कान का निकाह लोहियानगर के फतेहउल्लापुर निवासी नासिर से किया था। घरवालों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर मुस्कान को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से भी लगातार परेशान किया जाता था।

 

पिछले करीब दो महीनों से नासिर अपनी पत्नी पर 16 वर्षीय छोटी बहन से निकाह कराने का दबाव बना रहा था। मुस्कान इसका लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और घर का माहौल तनावपूर्ण रहता था।

 

यह भी पढ़ें: संदीप सिंह हत्याकांड का हिसाब पूरा, एक लाख का इनामी शूटर संजीव एनकाउंटर में ढेर

पत्नी को तेजाब क्यों पिलाया?

घरवालों का आरोप है कि बुधवार को फिर इसी मुद्दे पर विवाद हुआ। गुस्से में आकर पति ने कथित तौर पर मुस्कान के मुंह में तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले एक निजी अस्पताल और फिर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

आरोपी को नहीं ढूंढ पा रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति और उसके परिजनों के खिलाफ पहले गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला की मौत के बाद हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। पुलिस का कहना है कि सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों से वसूली कर करोड़ों का घाटा भर रहीं डीएल एजेंसियां?

अब आगे क्या?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें