हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 28 अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से जारी इन आदेशों में 6 आईपीएस और 22 एचपीएस स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
इन बदलावों के तहत, सीआईडी-एटीएस में तैनात उपासना को जींद का नया जिला पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। वहीं, जींद के (SP) कुलदीप सिंह को स्थानांतरित कर एसपी (CID) नियुक्त किया गया है। इसके साथ वे एसपी (CID) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में कार्यरत मोहित हांडा को हरियाणा के राज्यपाल का ADC नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें SP (लोकायुक्त) का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: एचपीएससी ने एचसीएस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट किया घोषित
सतीश बालन को IGP आईआरबी, भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार
IGP (रेलवेज एवं कमांडो) के पद पर तैनात बी. सतीश बालन को अब IGP (आईआरबी, भोंडसी) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वे सिमरदीप सिंह को इस जिम्मेदारी से मुक्त करेंगे। डीसीपी (गुरुग्राम) डॉ. अंशू सिंगला को एसपी (RTC, भोंडसी) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एसपी (PHQ, पंचकूला) धीरज कुमार को AIG (ट्रेनिंग, PHQ) पद सौंपा गया है, साथ ही उन्हें एसपी (HSNCB) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूजा डाबला (HPS) एसपी (RTC, भोंडसी) को एसपी (SV & ACB) नियुक्त किया गया है। नूपुर विश्नोई (HPS) एसपी (महिला सुरक्षा, PHQ) को AIG/वेलफेयर (PHQ, पंचकूला) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद सेना जैसे रैंक बहाल करने क्यों जा रहा CRPF?
सतीश कुमार गौतम को ACP पंचकूला की जिम्मेदारी
इंदीवर को DSP/STF गुरुग्राम से ACP गुरुग्राम तथा सतीश कुमार गौतम को DSP-ACB से ACP पंचकूला नियुक्त किया गया है।जसपाल सिंह को DSP बाढड़ा (चरखी दादरी) से स्थानांतरित कर ACP गन्नौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित बेनीवाल को DSP भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से स्थानांतरित कर DSP हिसार लगाया गया है। राकेश कुमार को DSP रोहतक से स्थानांतरित कर DSP चरखी दादरी लगाया गया है, जबकि ऋषि कांत को DSP नारनौल से हटाकर DSP रोहतक लगाया गया है। राजीव कुमार को DSP करनाल से DSP फतेहाबाद, गौरव शर्मा को DSP सफीदों से DSP नारनौल, और संजय कुमार को DSP उचाना से स्थानांतरित कर DSP ACB बनाया गया है।