logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वाई पूरन कुमार केस: चीफ सेक्रेटरी से हुई पूछताछ, आरोपी अफसरों की भी आएगी बारी?

चंडीगढ़ के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में SIT ने हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से पूछताछ की थी। अब बाकी अफसरों को भी नोटिस जारी किया जा सकता है।

puran kumar

वाई पूरन कुमार। (Photo Credit: Khabargaon)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

चंडीगढ़ के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच SIT कर रही है। वाई पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में कई सीनियर अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को SIT ने हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से पूछताछ की थी। अब बताया जा रहा है कि बाकी अफसरों को भी जल्द ही पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जा सकता है।


वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें उन्होंने कई सीनियर अफसरों का नाम लिखा था और उन पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया था।


पूरन कुमार की सुसाइड के मामले में 9 अक्टूबर को FIR दर्ज हुई थी। इस मामले में कई सीनियर अफसरों पर गाज गिर चुकी है। खुद हरियाणा के डीजीपी रहे शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा जा चुका है। इस मामले की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने SIT बनाई थी।

 

यह भी पढ़ें-- किसी DGP को जबरन छुट्टी पर भेजने के बाद क्या होता है?

20 मिनट तक सचिवालय में थी SIT

पूरन कुमार केस की जांच कर रही SIT की टीम ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से पूछताछ की थी। 


SIT की टीम ने सचिवालय पहुंचकर रस्तोगी से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि SIT की टीम लगभग 20 मिनट तक सचिवालय में थी। SIT की टीम ने कुछ रिकॉर्ड मांगे थे। कई रिकॉर्ड SIT को दिए जा चुके हैं और बाकी के रिकॉर्ड देने के आदेश मुख्य सचिव ने अपने स्टाफ को दे दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें-- 25 साल पहले 2.5 लाख की नौकरी छोड़कर IPS बने थे वाई पूरन कुमार

अब बाकी अफसरों की बारी!

वाई पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में 10 से ज्यादा सीनियर अफसरों पर आरोप लगाए थे। अब मुख्य सचिव के बाद SIT की टीम इनसे भी पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में जिन अफसरों के नाम का जिक्र था, SIT उन्हें नोटिस जारी कर सकती है। इस मामले में SIT अब तक 28 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।


और पढ़ें