logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के लिए नोएडा एयरपोर्ट से मिलेगी फ्लाइट, हो गई शुरुआत

नोएडा एयरपोर्ट पर अकासा एयर की फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही आज से एयरपोर्ट पर सामान भेजने की कार्गो सर्विस भी चालू हो गई है, जिससे यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से अकासा एयर ने अपनी नई उड़ानें शुरू कर दी हैं जिससे अब इस एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को पहले से ज्यादा विकल्प मिल गए हैं। इंडिगो के बाद अकासा एयर दूसरी ऐसी एयरलाइन बन गई है जो यहां से अपनी नियमित सेवाएं दे रही है। अब नोएडा से लखनऊ के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। इस नए बदलाव के साथ ही नोएडा एयरपोर्ट ने कार्गो यानी माल ढुलाई की सुविधा को भी आज 17 जून 2026 से शुरू कर दिया है जो उत्तर प्रदेश के व्यापार और किसानों के लिए एक बहुत बड़ा कदम है। यहां की आधुनिक सुविधाएं और दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले ट्रैफिक से आजादी मिलने के कारण यात्रियों को अब काफी सहूलियत हो रही है।

 

अकासा एयर की फ्लाइट्स अब रोज चलेंगी। नवी मुंबई से आने वाली पहली फ्लाइट मंगलवार सुबह 7:25 बजे चली और 9:35 बजे नोएडा पहुंच गई। इसके बाद यही फ्लाइट सुबह 10:15 बजे नोएडा से वापस नवी मुंबई के लिए निकल गई और दोपहर 12:30 बजे वहां पहुंच गई। इसके अलावा बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट रोज शाम 4:25 बजे चलेगी और शाम 7:15 बजे नोएडा पहुंचेगी। जो लोग यहां से सफर कर रहे हैं उनका कहना है कि यहां की नई सुविधाएं बहुत अच्छी हैं और दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले यहां आना-जाना बहुत सरल है क्योंकि यहां अभी ट्रैफिक की कोई समस्या नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी और लू का कहर, UP और बिहार में बढ़ गईं स्कूल की छुट्टियां

इंडिगो एयरलाइंस की सभी उड़ानें

नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट्स पहले से ही चल रही हैं। हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट सुबह 6:25 बजे आती है और सुबह 8:35 बजे वापस चली जाती है। नोएडा से हैदराबाद जाने के लिए दोपहर 2:50 बजे फ्लाइट है जो शाम 4:50 बजे पहुंचती है। अमृतसर जाने के लिए फ्लाइट सुबह 10:10 बजे है जो 11:25 बजे पहुंचती है।

 

मृतसर से वापस नोएडा आने के लिए फ्लाइट सुबह 11:55 बजे है जो दोपहर 1:10 बजे पहुंचती है। बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट सुबह 6:15 बजे आती है और सुबह 8:50 बजे वापस चली जाती है। नोएडा से बेंगलुरु जाने के लिए दोपहर 2:10 बजे फ्लाइट है जो शाम 5:20 बजे पहुंचती है। इसके अलावा नोएडा से जम्मू जाने के लिए फ्लाइट सुबह 10:05 बजे है जो 11:25 बजे पहुंचती है। जम्मू से वापस नोएडा आने के लिए फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे है जो दोपहर 1:30 बजे पहुंचती है।

कार्गो की सुविधा

यात्री फ्लाइट्स के साथ अब नोएडा एयरपोर्ट से सामान भेजने यानी कार्गो की सुविधा भी शुरू हो गई है। आज 17 जून 2026 से इसकी शुरुआत हुई है और 1 जुलाई 2026 से सभी सेवाएं रोज चलेंगी। इससे उत्तर प्रदेश के व्यापारियों और किसानों को अपना सामान भेजने में बहुत आसानी होगी। एअर इंडिया सेट्स एयरपोर्ट सर्विसेज ने यहां 87 एकड़ की बड़ी जगह में सामान रखने के लिए एक हब बनाया है।

 

यह भी पढ़ें: बोटैनिकल गार्डेन से परी चौक और एयरपोर्ट के लिए चलेगी सीधी बस, 28 नए रूट तैयार

 

यहां सामान रखने के लिए 30 एकड़ में अलग से जगह बनाई गई है। शुरुआत में यहां हर साल 12 लाख टन सामान रखने की क्षमता है जिसे आगे चलकर 25 लाख टन तक बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा के लिए यहां फॉरेंसिक साइंस लैब और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम भी मौजूद रहेगी ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।

 


और पढ़ें