logo

ट्रेंडिंग:

काजल की मां का आरोप, 'दहेज के लिए बेटी ने लिया था 10 लाख का लोन'

दिल्ली पुलिस की SWAT कमांडो काजल की उसके पति ने डंबल से हमला कर हत्या कर दी। काजल की मां ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों के दबाव में उनकी बेटी को 10 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा था। 

SWAT Commando Kajal

SWAT कमांडो काजल, Photo Credit- Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर काम कर रही 27 साल की काजल की उसके पति अंकुर ने डंबल से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले पर इसलिए भी ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि काजल चार महीने की प्रेग्नेंट थी। काजल के माता-पिता ने उसके पति अंकुर और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काजल की मां का कहना है कि ससुराल वालों के दबाव के कारण उनकी बेटी को 10 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा था।

 

शुरुआत में पुलिस इस मामले की जांच हत्या की कोशिश के रूप में कर रही थी लेकिन बाद में इसे हत्या का मामला मानते हुए केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। काजल और अंकुर की शादी नवंबर 2023 में हुई थी। दोनों ही सरकारी नौकरी में थे।

 

यह भी पढ़ें: BHU में दो छात्र गुटों की हिंसक झड़प, पत्थरबाजी, कैंपस में भारी पुलिस तैनाती

परिवार का आरोप

काजल और अंकुर साल 2022 में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान मिले थे। दोनों ने शादी के लिए अपने घरवालों को राजी किया। 23 नवंबर 2023 को शादी कर सात फेरे लिए। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। लड़की के परिवार का आरोप है कि शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही गाड़ी और कैश की डिमांड के लिए मृतका को  टॉर्चर किया जाने लगा था। 

 

काजल के परिवार ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि 22 जनवरी को अंकुर ने अपना आपा खो दिया और काजल पर जानलेवा हमला कर दिया। हत्या करने के बाद उसने काजल के भाई को फोन किया और कहा, 'मैंने उसे मार दिया है, आकर उसकी लाश ले जाओ।' भाई आनन-फानन में काजल को अस्पताल ले गया, जहां वह कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही। आखिरकार 27 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया।

काजल के पिता का बयान

काजल के पिता राकेश ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी ने बहुत संघर्ष करके कमांडो बनने का सपना पूरा किया था। उन्होंने कहा, 'उस लालची ने मेरी बेटी के सिर पर डंबल मार दिया, उसने मेरी बेटी के साथ उसकी कोख में पल रहे बच्चे को भी खत्म कर दिया।'

 

यह भी पढ़ें: गुजरात में बुजुर्ग पिता ने तेंदुआ मार डाला, बेटे पर किया था हमला

10 लाख का लोन

काजल की मां मीना देवी ने खुलासा किया कि काजल ने खुद अपने माता-पिता के नाम पर 10 लाख रुपये का लोन लिया था ताकि वह अपने ससुराल वालों की पैसों की भूख मिटा सके। मां ने बताया कि शादी के पहले दिन से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। काजल उन्हें शुरुआत से ही सब कुछ बताती थी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap