logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ससुर नजर रखता था, पैसे नहीं देता था, नाराज बहू ने हत्या करा दी

कानपुर में महिला अपने ससुर से तंग आ चुकी थी। ससुर उसे मनभर खर्च करने के लिए पैसे नहीं देता था और CCTV से नजर रखता था। पढ़े रिपोर्ट।

Kanpur Crime News

कानपुर हत्याकांड। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए एक हत्याकांड ने सबको चौंका दिया है। एक महिला ने अपने ससुर की सुपारी देकर कथित तौर पर हत्या करा दी। कल्याणपुर इलाके में रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के एक फ्लैट में विनीत मनोचा की हत्या हो गई। उन्हें करीब 26 बार चाकू मारा गया। पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश उनकी 36 वर्षीय बहू शालू ने रची। 

 

महिला का कहना है कि ससुर खर्च पर बहुत पाबंदी लगाते थे, सीसीटीवी से उस पर नजर रखते थे। वह सिर्फ जरूरत का पैसा देते थे। पति पर उनका पूरा नियंत्रण था। महिला को यह बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है। इसी नाराजगी में शालू ने अपने घर के नौकर विशाल गौतम को करीब छह लाख रुपये देने का वादा किया और हत्या करा दी। हत्या करने वाले शख्स की उम्र 30 साल है।

यह भी पढ़ें: देवरानी ने भाई पर किया ऐसा कमेंट, आगबबूला जेठानी ने चाकू से गोदकर मार डाला

कैसे खुला हत्या का राज?

पुलिस के मुताबिक राजकिशोर नाम का एक और आरोपी था। दोनों रविवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए। पुलिस ने उनके पैरों में गोली मारी। विशाल ने पूछताछ में कहा कि बहू शालू के कहने पर उसने यह काम किया। इसके बाद पुलिस ने शालू को हिरासत में लिया। 

मौत के बाद रो भी रही थी बहू

ससुर की मौत के बाद बहू चीख-चीखकर रो रही थी, जिससे किसी को भी शक न हो। जब पुलिस को बदमाशों ने बताया कि वह उसके ही इशारे पर हत्या करने आए थे, तब जाकर महिला ने अपना जुर्म कबूला। पहले वह खूब टालमटोल करती रही। 

क्यों कराई ससुर की हत्या?

महिला का कहना है है कि वह करोड़पति परिवार की बहू थी, फिर भी ससुर उसके और पति के खर्च पर पूरा नियंत्रण रखते थे। छोटी-छोटी जरूरत के लिए भी उनसे मांगना पड़ता था। इसलिए उसने नौकर की मदद से हत्या कराने का फैसला लिया। शनिवार को बेटा सुब्रत और बहू शालू पार्टी पर गए थे। 

 

यह भी पढ़ें: पटना के बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग बनी वजह

कब हुई थी हत्या?

विनीत अकेले घर पर थे। CCTV में विशाल और राजकिशोर शाम 9.38 बजे घर में घुसे। उनके पास चाबी थी। आरोपी करीब 11.28 बजे घर से निकलते दिखे। सुब्रत और शालू रविवार सुबह करीब तीन बजे लौटे और बेडरूम में खून से लथपथ शरीर देखकर चीखने लेग। शालू रोने और बेहोश होने का नाटक करने लगी, जिससे किसी को शक न हो।

कैसे हुई हत्या?

दोनों आरोपी हत्या करने के मकसद  से घर में घुसना चाहते थे। पहले इजाजत नहीं मिली, फिर शालू ने फोन किया कि एंट्री दो, दवा देने जा रहे है। 28 जुलाई को ही रात में पार्टी से लौटन पर ससुर ने उसके साथ बहस की थी, जिसकी वह से उसने हतया का मन बनाया। करीब करीब 15 दिन पहले ही शालू ने डुप्लीकेट चाबी दे दी थी। पहले सोते समय तकिया दबाकर गला घोंटने की योजना बनाई थी लेकिन फिर हत्या का तरीका बदल दिया। विशाल नाम के एक आरोपी ने चाकू से उनका गला घोंट दिया। 

 

यह भी पढ़ें: नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कौन थे करोड़पति विनीत मनोचा?

विनीत मनोचा का एक फार्मा ट्रेडर्स है। इसका सालाना टर्नओवर 40 से 60 करोड़ रुपये का है। परिवार में पत्नी पुनीता, बेटा सुब्रत, बहू शालू और पोता श्रीजय हैं। उन पर आरोप है कि वह सीसीटीवी से घर में बहू पर नजर रखते थे।

पुलिस को क्यों शक हुआ?

घर में कोई चोरी के मकसद से नहीं घुसा था। सिर्फ हमला किया गया था। घर का एक सामान चोरी नहीं हुआ था। शालू ने ही फोन पर दोनों को अंदर भिजवाया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति सुब्रत हत्याकांड में नहीं शामिल है, फिर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें