मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। महिला ने चाकू से गोदकर अपनी देवरानी की हत्या कर दी और शव को पानी के टैंक में फेंकने के बाद फरार हो गई। महिला के लापता होने पर परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतका की पहचान वंदना के तौर पर हुई है। उसने 11 अगस्त को उपेंद्र नाम के युवक के साथ मंदिर में शादी की थी। यह शादी परिवार की इच्छा के विरुद्ध हुई थी। परिवार के नाराज होने के कारण दंपती ने किराये के मकान में अलग रहने का निर्णय लिया था। रक्षाबंधन के मौके पर वंदना ने अपनी जेठानी पार्वती कुशवाह के भाई पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी। यह बात पार्वती को पसंद नहीं आई।
यह भी पढ़ें: 9 लोग रेस्क्यू, 6 की हालत गंभीर, 3 की मौत... सत्य निकेतन में ढही पूरी बिल्डिंग
हत्या के बाद अस्पताल पहुंची महिला
रक्षाबंधन के दिन ही पार्वती और वंदना में बहस हुई। बाद में मामला इतना बढ़ गया कि पार्वती ने वंदना की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को घर के बाहर बने पानी के टैंक में फेंक दिया। इसके बाद वह अस्पताल चली गई, जहां उसका पति भर्ती है। वारदात के वक्त पार्वती के बच्चे घर पर नहीं थे। वे स्कूल गए थे।
यह भी पढ़ें: 'मैं भूखे रहता हूं, नहीं मिल रहा वेतन', McDonald’s के अकाउंट से इंटर्न का पोस्ट
गले पर चाकू से किया दो बार हमला
पुलिस के मुताबिक आरोपी पार्वती का भाई दमोह जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद है। उसी पर वंदना ने कमेंट किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने वंदना के गले पर चाकू से दो बार वार किया था। मरने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया।
वंदना ने उपेंद्र से 11 अगस्त को प्रेम विवाह किया था। दोनों की शदाी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था। परिवार की नाराजगी के कारण उपेंद्र अपनी पत्नी वंदना के साथ राजनगर में एक किराये के मकान में रहने लगा था। जब वंदना का कोई सुराग नहीं मिला तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की। फुटेज के आधार पर पार्वती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। इसके बाद इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।