logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला की गला दबाकर हत्या, कुर्सी पर शव छोड़ भागे बदमाश, जेवर गायब

कानपुर में बदमाशों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के शव को कुर्सी पर बैठाकर 22 लाख के जेवर नकदी लूटकर फरार हो गए।

news image

प्रतीकात्मक फोटो, AI इमेज। Photo Credit: Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर में घर के अंदर महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। रावतपुर क्षेत्र के केशवपुरम स्थित हसनपुर में मंगलवार देर शाम बदमाशों ने घर में घुसकर 58 वर्षीय उमा कुशवाहा की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला के शव को कुर्सी पर बैठी अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घर के अंदर सामान बिखरा मिला और परिवार ने लाखों रुपये के जेवर गायब होने की बात कही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक किराएदार रात करीब आठ बजे पानी की मोटर चलाने के लिए घर पहुंची। उसने उमा को कुर्सी पर बैठे देखा। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने उनके पति शिवमंगल कुशवाहा को सूचना दी। शिवमंगल घर पहुंचे तो पत्नी को उसी हालत में देखकर पहले उन्हें लगा कि शायद अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हुई है। लेकिन पास जाकर देखा तो उनके गले पर गहरा नीला निशान था। इसके बाद हत्या की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के जाली नोट, 3 अफसर निलंबित

गले पर निशान, घर में बिखरा सामान

पुलिस के पहुंचने पर घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। घटनास्थल की जांच के लिए रात करीब 11 बजे पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। परिवार की ओर से घर से करीब 22 लाख रुपये के जेवर गायब होने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि वास्तव में कितना सामान गायब हुआ है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।जांच में एक अहम बात यह भी सामने आई है कि घर में सभी अलमारियों को नहीं खंगाला गया।

पुलिस के अनुसार बड़े बेटे अमरीष की अलमारी को ही निशाना बनाया गया, जिसमें उमा और उनकी बहू के जेवर रखे थे। छोटे बेटे आशीष की अलमारी को बदमाशों ने छुआ तक नहीं।इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात करने वालों को घर के अंदर रखे सामान और जेवरों की जानकारी पहले से हो सकती है। पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है।

लूट या कोई और मकसद, जांच जारी

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आब्दी ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हत्या लूट के दौरान हुई या इसके पीछे कोई दूसरा मकसद था। घर में जबरन घुसने के भी निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस घर से गायब नकदी और जेवर की भी जानकारी जुटा रही है। थाना रावतपुर पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: कन्नौज: नाबालिग से रेप का आरोपी कोर्ट में पुलिस को धक्का देकर हो गया फरार

कातिल को घर की जानकारी थी?

वारदात में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बदमाश घर के अंदर कैसे पहुंचे और उन्हें जेवर वाली अलमारी की जानकारी कैसे मिली। जिस तरह से एक खास अलमारी को निशाना बनाया गया और बाकी सामान को छोड़ दिया गया, उससे पुलिस परिचित व्यक्ति की भूमिका समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Related Topic:#Crime News#UP Police

और पढ़ें