logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'डोनाल्ड ट्रंप कांग्रेस की नकल कर रहे हैं', ऐसा क्यों बोले DK शिवकुमार?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है कि अब कांग्रेस की योजनाएं इतनी लोकप्रिय हो गई हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इसकी नकल करने लगे हैं।

DK Shivkumar

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बेंगुलुरु में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से चलाई जा रही गारंटी योजनाएं लोगों के बीच इतनी लोकप्रिय हो चुकी हैं कि अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उन्हीं के मॉडल को अपना रहे हैं। शिवकुमार का यह बयान डोनाल्ड ट्रंप के उस एलान के बाद आया है जिसमें उन्होंने 5000 डॉलर देने की बात कही है।

 

शिवकुमार के अनुसार, उनकी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की सफलता देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी असर दिखा रही है। उन्होंने ट्रंप के उस चुनावी वादे का जिक्र किया जिसमें उन्होंने अमरीकी नागरिकों को कैश देने की बात कही है।

 

यह भी पढ़ें: 'अटेंप्ट टू मर्डर था, पुलिस गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही?' बाइकर सिया ने उठाए सवाल

ट्रंप से कैसे जोड़ा कर्नाटक मॉडल?

डीके शिवकुमार ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी चुनावों के दौरान नागरिक (जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा) को 5,000 डॉलर यानी लगभग 4.79 लाख रुपये का 'लाभांश' देने का वादा किया है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी सरकार के पास पर्याप्त कमाई आ रहा है, इसलिए वह आसानी से देश के हर वयस्क को यह रकम बांट सकती है।

 

आपको बता दें कि यहां ट्रंप के उस बयान की चर्चा हो रही है जिसमें उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान 10 सितंबर को पहली बार कहा था कि अगर रिपब्लिकन जीतते हैं, तो आप जीतेंगे और आपको 5,000 डॉलर दिए जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रंप के इस चुनावी वादे से कम से कम 1 ट्रिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: SDM, प्रोफेसर से IPS तक का सफर, 'जजाकल्लाह' बोलने पर हुआ बुशरा बानो का ट्रांसफर!

गारंटी योजनाओं को बताया 'ब्लॉकबस्टर'

शिवकुमार ने अपनी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सभी योजनाएं पूरी तरह से सफल और 'ब्लॉकबस्टर' साबित हुई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से कर्नाटक की योजनाएं आम लोगों को सीधी आर्थिक मदद पहुंचा रही हैं, ठीक उसी तर्ज पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति भी अब अपने देश में चुनाव जीतने के लिए लोगों को मदद देने का वादा कर रहे हैं।


और पढ़ें