logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कन्नौज में खड़ी हुई स्कूल बस में ट्रक की टक्कर से चार बच्चों की मौत, कुल 32 घायल

UP के कौशांबी से मथुरा गई एक स्कूल बस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ है।

कन्नौज में हुआ हादसा, Photo Credit: Social Media

कन्नौज में हुआ हादसा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हो गया। एक खड़ी स्कूल बस में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार चार बच्चों की मौत हो गई और 24 छात्रों और स्कूल के आठ कर्मचारियों समेत 32 अन्य घायल हो गए। बताया गया है स्कूल के बच्चे इस बस में सवार होकर टूर पर गए थे। यह बस कौशांबी जिले के ओरिएंट पब्लिक स्कूल की थी। हादसे के वक्त बच्चों समेत कुल 50 लोग बस में सवार थे।

 

पुलिस ने बताया कि यह हादसा थाना ठठिया क्षेत्र में करीब सुबह 6 बजे हुआ, जब कौशांबी स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। बच्चे शौचालय का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए बस रुकी हुई थी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बस में 50 लोग सवार थे, जिनमें आगरा में ताजमहल देखकर लौट रहे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया है कि यह बस कौशांबी जिले के सिराथू में स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल की थी। स्कूल के बच्चे टूर पर गए थे और मथुरा से कौशांबी की ओर लौट रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में BS-6 वाहन ही चलें', प्रदूषण को लेकर CJI सूर्यकांत ने सुझाया रास्ता

 

4 की मौत, कई घायल

एसपी विनोद कुमार ने कहा, 'पुलिसकर्मी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के कर्मचारी और वहां से गुजर रहे अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया।' पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रेम कुमार चौरसिया के बेटे आर्यन चौरसिया (14), शमीउल्लाह के बेटे रजीउल्लाह (16), और रियाज़ अहमद के बेटों अरमान (17) और ज़ैद मिर्ज़ा (17) के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें: UP में 18 लाख परिवारों का PM आवास अटका! 30 लाख आवेदन आए, सत्यापन बेहद धीमा

उन्होंने आगे बताया कि स्कूल मैनेजर सलमान और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें आगे के इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी घायल छात्रों और स्टाफ सदस्यों का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि हादसे में सुरक्षित बच गए छात्रों को दूसरी बस से उनके घर वापस भेजा जा रहा है।

Related Topic:#Road Accident

और पढ़ें