महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया गया। आरोपी ने लगभग तीन महीने तक लड़की को डिजिटल अरेस्ट में रखा, उसके बाद किराए के कमरे में बंधक बनाकर कई बार बलात्कार किया, लेदर की बेल्ट से पीटा और 20 बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता को रेस्क्यू किया, साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और नागपुर पुलिस ने पीड़िता की तलाश शुरू की थी। इसके बाद 3 अगस्त को दिघोरी इलाके में एक फ्लैट से लड़की को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी, जिसके बाद उसकी प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी देकर उसे डिजिटल अरेस्ट में रखा।
यह भी पढ़ें: Zepto के गोदाम में मिला कचरे का भंडार, फूड सेफ्टी विभाग ने लगाया ताला
इंस्टाग्राम पर बने दोस्त
पुलिस की जांच-पड़ताल के मुताबिक, आरोपी ने कुछ महीने पहले लड़की से इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत शुरू की थी। जब पीड़िता को आरोपी शख्स पर भरोसा हो गया, तो वह उससे वीडियो कॉल पर बात करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अपनी कुछ प्राइवेट तस्वीरें भेज दी थीं। इन्हीं तस्वीरों को अपना हथियार बनाकर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह लगातार लड़की को धमकी देता था कि तस्वीरें लीक कर देगा। इसी डर की वजह से लड़की उसकी हर बात मानने को मजबूर हो गई। इसी को पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कहा है।
प्राइवेट तस्वीरों के नाम पर आरोपी लड़की को लगातार धमकी देता था, जिसके डर से पीड़िता उसकी हर बात मानने लगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स ठाणे का रहने वाला है, जो पीड़िता से मिलने के लिए नागपुर आया था।
यह भी पढ़ें: कुल्लू में नदी-नालों के किनारे मंडराया खतरा, जलविद्युत परियोजनाएं छोड़ेंगी पानी
किडनैप करके किया रेप
पुलिस की जांच-पड़ताल के मुताबिक, आरोपी शख्स ने दिघोरी इलाके में एक कमरा लिया और उसी जगह 2 अगस्त को पीड़िता को बुलाया। वहां आरोपी शख्स ने कथित तौर पर न सिर्फ लड़की का रेप किया, बल्कि उसे बेरहमी से पीटा और चाकू से वार कर उसकी जान लेने की कोशिश की। इसके बाद 3 अगस्त को लगभग सुबह 11 बजे पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की की जान बचाई। उस दौरान आरोपी शख्स कमरे में ही मौजूद था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।