logo

ट्रेंडिंग:

क्या है ग्रेटर नोएडा का अनिकेत मर्डर केस, कैसे छोटा सा विवाद हत्या तक पहुंचा?

ग्रेटर नोएडा में मामूली विवाद पर एक दलित युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक सिर्फ दो की गिरफ्तारी हुई।

Greater Noida News.

पीड़ित परिवार से मिले बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह। (Photo Credit: X/@DhirendraGBN)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 15 अक्टूबर को एक दलित युवक पर हमला किया गया। करीब 10 दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यूपी पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने घर के बाहर जन्मदिन समारोह मना रहा था। तभी उस पर सोशल मीडिया पोस्ट के विवाद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके का है। शुक्रवार को युवक की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। भारी पुलिसबल के साथ युवक का शव गांव लाया गया। 

 

यह भी पढ़ें: मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की पर्सनल डायरी से खुले नए राज, गुत्थी और उलझी

 

मृतक युवक की पहचान अनिकेत के तौर पर हुई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अक्टूबर की रात जन्मदिन वाले दिन पर ऊंची जातियों के लोगों ने हमला किया। अखबार को अनिकेत के चाचा सुमित ने बताया, 'उसने केक काटा ही था, तभी वे लोग आ गए। वह पिछले एक हफ्ते से धमका रहे थे।'

घर का इकलौता कमाने वाला था अनिकेत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिकेत मैकेनिक था। उसकी मां ने बताया कि वही घर का इकलौता कमाने वाला था। मोटरसाइकिल बनाकर वह अपने परिवार का गुजारा करता था। इस बीच बड़ी संख्या में अनिकेत के घर के बाहर मौजूद लोगों ने न्याय की गुहार लगाई। तनाव के बीच भारी संख्या में पुलिस बल मोहल्ले में तैनात रहा। प्रशासन के साथ करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद परिवार अंतिम संस्कार पर राजी हुआ। 

 

 

 

 

अनिकेत के घर में मातम का माहौल है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह भी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीएम ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, सपा और कांग्रेस के नेता भी अनिकेत के घर पहुंचे। दोनों ही दलों ने यूपी सरकार पर निशाना साधा।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मगर इस बीच अनिकेत के चाचा सुमित ने दावा किया यह मामला पिछले एक महीने से चल रहा है। दरअसल, एक रामलीला में कुछ ऊंची जातियों के युवकों ने अनिकेत के दोस्त से बदतमीजी की। जब अनिकेत ने दखल दिया तो उसे धमकी मिलने लगी। 

 

'अपनी औकात भूल गया'


सुमित के मुताबिक, 'हमले से दो दिन पहले अनिकेत को घर के बाहर आरोपियों ने पकड़ा लिया। उस पर पत्थर से हमला किया गया। अपने बचाव में अनिकेत ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। आरोपियों ने कहा कि वह अपनी औकात भूल गया है।'

 

यह भी पढ़ें: अब बच्चों को भी मिलेगा 'बुकर प्राइज', 58 लाख होगा इनाम; जानें क्या करना होगा?

जन्मदिन पर हुआ जानलेवा हमला

15 अक्टूबर को अनिकेत जब अपने घर के बाहर जन्मदिन मना रहा था। तभी हॉकी और रॉड से लैस कुछ लोग वहां आ धमके। आरोपियों ने अनिकेत और उसके चाचा सुमित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों के मौके से भागने के बाद अनिकेत खून से लथपथ झाड़ियों के पीछे मिला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से अनिकेत को दिल्ली रेफर कर दिया गया, जबकि सुमित को दो दिन बाद छुट्टी मिल गई।

क्या बोले रबूपुरा एसएचओ?

रबूपुरा थाने के एसएचओ सुजीत उपाध्याय ने कहा पहले मारपीट की धारा में मामला दर्ज किया गया था। अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है। युवराज और जीतू नाम के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। एससी/एसटी एक की धारा भी जोड़ी गई है। बाकी संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बता दें कि रबूपुरा पुलिस ने हमले के दो दिन बाद यानी 17 अक्टूबर को 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap