logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी दूसरी जगह तय हुई तो प्रेमी ने प्रेमिका को गला रेतकर मार डाला

शादी दूसरी जगह तय हुई तो प्रेमी ने प्रेमिका को गला रेतकर मार डाला

Deceased Roshni रोशिनी

मृतक रोशनी उर्फ रुखसाना, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला कुशीनगर में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज युवक ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों के धर्म अलग-अलग बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी करीब एक घंटे तक युवती के शव के साथ कमरे में बंद रहा। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बेलवा सुदामा गांव निवासी रोशनी उर्फ रुखसाना अपने घर पर थी। इसी दौरान झांगा बाजार निवासी सुरजीत  छत के रास्ते मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा और युवती के कमरे में घुस गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मंगलवार रात करीब आठ बजे कमरे में रोशनी पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया। युवती की चीख सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वे तत्काल भीतर नहीं जा सके। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो रोशनी खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें: अंकित बालियान के लिए करवाचौथ रखेंगी पत्नी सीमा, अब तक फरार हैं हत्यारे

शादी तय होने से था नाराज

परिजनों के मुताबिक, रोशनी उर्फ रुखसाना और सुरजीत के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को लेकर पहले बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में रोशनी उर्फ रुखसाना के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। युवती अपने होने वाले पति से बातचीत करती थी, जिससे आरोपी नाराज रहता था। वह युवती को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन उसके विरोध के चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी नाराजगी में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस प्रेम प्रसंग और शादी दूसरी जगह तय होने समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: एटा एनकाउंटर: 56 लाख की लूट का मास्टरमाइंड ढेर, एक लाख का था इनाम

एक दिन पहले पहुंचे थे परिजन

बताया जा रहा है कि वारदात से एक दिन पहले आरोपी के माता-पिता और बहन भी रोशनी उर्फ रुखसाना के घर पहुंचे थे। उन्होंने युवती के परिजनों से उसे समझाने की बात कही थी। इसके अगले ही दिन हुई हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। रोशनी के पिता सऊदी अरब में रहते हैं, जबकि उसका भाई गोरखपुर में रहकर पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करता है। घर पर युवती अपनी मां और दादी के साथ रहती थी।

ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बंद रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला तो गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

 

यह भी पढ़ें: इटावा: प्रेमी संग मिलकर बेटी ने की पिता की हत्या, संदूक में छिपाई लाश

गांव में पुलिस तैनात

घटना की गंभीरता और दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदायों से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई। हालात नियंत्रित रखने के लिए हाटा कोतवाली समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली।

 

पुलिस के मुताबिक, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी का पुलिस हिरासत में इलाज कराया जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों, घटनाक्रम और किसी अन्य व्यक्ति की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें