logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पुलिसवाले से होनी थी शादी, चंद घंटे पहले हिस्ट्रीशीटर के साथ भाग गई महिला सिपाही

मेरठ में एक महिला सिपाही ने अपनी शादी से ठीक एक रात पहले घर छोड़ दिया। परिवार के लोगों ने हिस्ट्रीशीटर पर किडनैप का आरोप लगाया लेकिन पुलिस की बरामदगी के बाद कहानी पूरी तरह बदल गई।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहसूमा इलाके में एक शादी होने वाली थी जिसे हर कोई परफैक्ट मैच कह रहा था। दूल्हा और दुल्हन दोनों पुलिस विभाग में सिपाही थे। घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी लेकिन शादी से एक रात पहले लड़की संध्या भारद्वाज अचानक गायब हो गई। संध्या के पिता ने गांव के एक नामी बदमाश अंकित चौहान पर अपहरण का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में जो बात सामने आई उसने सबको हैरान कर दिया। 

 

लड़की के पिता ने अंकित पर आरोप लगाया था कि उसने पहले दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी और फिर बेटी को किडनैप कर ले गया। अंकित पर हत्या और लूट जैसे 9 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'हिमंत को गिरफ्तार करें ताकि अक्ल ठिकाने आए', भड़क गए बदरुद्दीन अजमल

जांच में क्या आया सामने?

शुरुआत में लगा कि यह फिरौती या दुश्मनी का मामला है। अलीगढ़ के साइबर थाने में तैनात संध्या ने पुलिस के सामने साफ कह दिया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपनी मर्जी से गई थी। 

 

जांच में सामने आया कि लड़की को हिस्ट्रीशीटर अंकित से प्यार था और उसकी शादी जबरदस्ती कांस्टेबल से कराई जा रही था। अंकित अभी कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। दोनों की मुलाकात लड़की के बुआ के गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ती गई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में आज हो रहे हैं चुनाव, भारत की नजरें क्यों टिकी हुई हैं?

दुल्हे ने तोड़ी शादी

इस पूरे ड्रामे का पता चलने के बाद मुजफ्फरनगर के रहने वाले दूल्हे अतुल शर्मा ने शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अंकित चौहान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह हाल ही में एक शराब की दुकान में हुई लूट के मामले में जेल गया था।

 

लड़की अपने फैसले पर अड़ी हुई है। फिलहाल, पुलिस संध्या को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है, जहां उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।


और पढ़ें