logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा विधानसभा सत्र से एक दिन पहले BJP और कांग्रेस ने की विधायक दल की बैठक

बैठक में सरकार के दो साल के कार्यकाल, विकास कार्यों की समीक्षा की गई है। सेशन को लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी रणनीति बनाई गई है।

Haryana Assembly session

बैठक में मौजूद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य। (Photo Credit: Khabargaon)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा विधानसभा का गुरुवार को एक दिन का सेशन होगा। सेशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस विधायक दल ने बैठक की। बीजेपी विधायक दल मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस विधायक दल की नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुुड्डा ने अध्यक्षता की। इस दौरान सरकार के दो साल के कार्यकाल, विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

 

कांग्रेस की बैठक में राजबीर फरटिया, शकुंतला खटक, विनेश फोगाट व कांग्रेस से निष्कासित विधायक नहीं पहुंचे। सेशन को लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी रणनीति बनाई गई है।

 

बता दें कि गुरुवार सुब 11 बजे हरियाणा विधानसभा का सेशन शुरू हो जाएगा। सदन की कार्रवाई शोक प्रस्तावों के साथ शुरू होगी। इसके बाद सेरेमोनियल गेट के पास संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे सदन की कार्रवाई दोबारा शुरू की जाएगी।

 

सेशन से एक दिन पहले सीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम अनाउंसमेंट की समीक्षा की। इस दौरान योजनाओं का फीडबैक लिया। लंबित घोषणाओं के जल्द निपटान के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें: बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे प्रश्नपत्र, रिजल्ट सुधारने के लिए BSEH का प्लान

सेशन में उठेगा एसआईआर का मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के सेशन में गन्ना, धान खरीद व एसआईआर जैसे मुद्दे विशेषकर रखे जाएंगे। संविधान की अनदेखी के विरोध में गुरूवार दोपहर को संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। वहीं पंजाब में बीजेपी, अकाली दल गठबंधन पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इससे कांग्रेस को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। जिसको लेकर एक दिसंबर को शाहाबाद शुगर मिल के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें