तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
जोसेफ विजय
ने सोमवार को राज्य के लाखों किसानों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 75,000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच के लोन पर भी 75,000 रुपये तक की छूट देने की घोषणा की।
सीएम विजय ने कहा कि कृषि तमिलनाडु की रीढ़ है और देश की समृद्धि किसानों के सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने वित्तीय बाधाओं के बावजूद उनकी सरकार ने किसानों को 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: 'निषादों को आरक्षण दो, नहीं तो धरना दूंगा', संजय निषाद ने BJP को चेताया
सरकार संभालने के 15 दिनों के भीतर लोन माफ
विधानसभा में नियम 110 के तहत इस लोन माफी की घोषणा करते हुए विजय ने कहा कि सरकार ने मई में पद संभालने के 15 दिनों के भीतर 50,000 रुपये तक के कृषि लोन माफ किए थे। बाद में इसे बढ़ाकर 75,000 रुपये तक के लोन को पूरी तरह माफ करने और 75,000 रुपये से अधिक के लोन पर 35,000 रुपये की छूट देने का फैसला किया गया, जिससे 14.44 लाख से ज्यादा को फायदा हुआ।
वित्तीय बाधाओं के बावजूद लोन किया माफ
मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त लाभों की घोषणा करते हुए कहा कि सात अगस्त, 2026 को कृषि यूनियन के साथ हुई बातचीत के बाद सरकार ने मौजूदा वित्तीय बाधाओं और भारतीय रिजर्व बैंक के उन दिशा-निर्देशों के बावजूद अतिरिक्त राहत देने का फैसला किया है जिनके तहत सहकारी बैंकों के साथ जल्द निपटान करना आवश्यक था।
यह भी पढ़ें: 'हर तरफ आग, धुआं, सांसों में घुटन...', बीरभूम हादसे में बचे लोगों ने क्या बताया?
'नाडु हमारा कल्याण है'
मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस पहल से 1.38 लाख से अधिक किसानों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। इसके तहत सरकार लगभग 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी और 13.34 लाख किसानों के लिए कुल ऋण माफी की राशि बढ़कर 6,220 करोड़ रुपये हो जाएगी।'
सीएम विजय ने कहा, 'नाडु हमारा कल्याण है, यह सरकार 13.34 लाख किसानों को लगभग 6,220 करोड़ रुपये का कुल फसल-लोन माफ कर रही है।'