logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लखनऊ: पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा, पड़ोसी ने की फायरिंग, 3 की मौत

पुलिस ने कहा है कि पड़ोसियों में पार्किंग को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Lucknow Police हत्या के बाद मौके पर पहुंची लखनऊ पुलिस की टीम

लखनऊ पुलिस ने घटनास्थल को सील कर लिया है। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नौबस्ता इलाके में पार्किंग को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि 3 लोगों की मौत हो गई। पड़ियों के झगड़े में गोलियां चलीं और एक के बाद एक करके 3 लोगों की जान चली गई। पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद की स्थिति रही है।

गोली लगने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। डिसीपी (वेस्ट) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद की स्थिति रही है। पुलिस ने पड़ोसियों से भी इस बारे में पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें: 1000 रुपये वापस मांगने पर बुजुर्ग की हत्या, सीतामढ़ी में दहला देने वाली घटना

गाड़ी पार्किंग को लेकर छिड़ा था झगड़ा 

डीसीपी (वेस्ट) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली की सआदतगंज इलाके में दो पक्षों में गोलियां चल गईं हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, सीनियर अधिकारी पहुंचे तो खून ही खून नजर आया। ऋषभ शुक्ला और उनके पड़ोसी शिवा तिवारी में गाड़ी पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। 

गोली लगने की वजह से 3 लोगों की हुई मौत

पुलिस के मुताबिक यह विवाद इतना बढ़ गया कि ऋषभ शुक्ला ने कई राउंड फायरिंग की। तीन लोगों को गोली लग गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

 

 



यह भी पढ़ें: मंदिर में मिला सिर, घर में धड़; छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में शामिल हथियार जब्त किया 

तीन लोगों की गोली लगने की वजह से मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या में शामिल हथिया भी बरामद हो गया है। पुलिस यह जांचने की कोशिश कर रही है कि यह लाइसेंसी हथियार था या नहीं। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।


और पढ़ें