logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP के महराजगंज में बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गए 3 किशोरों की डूबकर मौत

यूपी के महाराजगंज जिले में निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मद्द से शवों को बाहर निकाला।

news image

तालाब किनारे लगी भीड़, शव तलाशते गोताखोर,Poto Credit :Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कोठीभार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

कोठीभार थाना क्षेत्र के मीराबाई नगर वार्ड संख्या-25 स्थित पोखरा टोला में राजबीर (13), नीतीश यादव (14), रोहन (13) और कृष्णा रौनियार (15) निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान नीतीश, रोहन और कृष्णा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद राजबीर किसी तरह बाहर निकल आया और दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

 

सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: फर्जी पुलिस चौकी का भंडाफोड़, AI से न्यूड फोटो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला निर्माणाधीन तालाब में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 44 लाख रुपये के बीमा के लिए पत्नी की हत्या, कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट

निर्माणाधीन तालाबों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद निर्माणाधीन तालाबों और जलभराव वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें