logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मार दिया था, उसकी मौत हुई तो खुद भी दे दी जान

UP के जिला कन्नौज में जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आहत होकर छोटे भाई भी फांसी के फंदे पर लटक गया।

ai generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव सहियापुर निवासी रामआसरे का छोटे भाई रामभोले से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह दोनों भाइयों में जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी। रामभोले ने भाई राम आसरे पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर  दिए। परिजन ने रामआसरे को जिला अस्पताल  में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान राम आसरे की मौत हो गई। बड़े भाई की मौत से आहत रामभोले ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

गुस्से में रामभोले ने बडे़ भाई पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर दिए थे लेकिन उसका हत्या करने का इरादा नहीं था। अस्पताल में भर्ती बड़े भाई रामआसरे के हाल के बारे में वह जानकारी ले रहा था। जब उसको भाई की मौत होने की सूचना मिली तो वह सदमे में आ गया। उसने आनन फानन  में घर के अंदर ही रस्सी का फंदा  लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

यह भी पढ़ें: 8 हजार कर्ज देकर 111 करोड़ मांग रहा सूदखोर, महिला पहुंची DM के पास

गांव में पसरा मातम

दोनों भाइयों में जमीन के टुकड़े को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा था। गांव के लोगों ने कई बार पंचायत करवाने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों भाई समझौता करने को तैयार नहीं हुए। सोमवार को एक भाई की हत्या करके दूसरे ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस जमीन के लिए दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी, वह उसको पीछे छोड़कर चले गए।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में खेल रहे बच्चे पर गिरा गेट, दबकर चली गई जान; लापरवाही आई सामने

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों में जमीन को टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें