logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अफेयर का शक था, पत्नी को कुर्सी से बांधा और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया

यूपी के कन्नौज में एक शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर है। इसी शक के चलते उसने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला।

representative image of Crime Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक शख्स ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी को कथित तौर पर जलाकर मार डाला। यह घटना छिबरामऊ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पत्नी के अफेयर संबंध का शक था। उसने पत्नी को कुर्सी से बांधा, पेट्रोल डाला और आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी अपने सात साल के बेटे और पांच साल की बेटी को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

मृतका की पहचान 30 साल की सोनम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के रूप में की है। छिबरामऊ के थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि सुखबीर को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से संबंध है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी को उस युवक से फोन पर बात करते पकड़ा। इसके बाद उसका शक और गहरा गया। पिछले दो दिनों से दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

 

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद पड़ा भारी, SP भानु प्रताप का ट्रांसफर; पुलिस मुख्यालय भेजे गए

 

थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे सुखबीर ने सोनम को कथित तौर पर कुर्सी से बांध दिया। उसने उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

आग बुझाने में डेढ़ घंटा लगा

घर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शोर भी सुनाई दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के अंदर तलाशी लेने पर महिला के जले हुए अवशेष मिले। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका की पहचान की पुष्टि की।

 

यह भी पढ़ें: 31 लाख कैश, 23 लाख के गहने और करोड़ों की जमीन; बिहार के इंजीनियर के यहां छापा

 

पुलिस के मुताबिक, सोनम और सुखबीर की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। गांव वालों ने बताया कि सुखबीर हरियाणा के हिसार में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें