logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बोनट पर चढ़ा, प्रेमिका के दोस्त ने कार से कुचला

रायपुर में एक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गया। तभी लड़की के दोस्त ने कार से उसे कुचल दिया, जिससे लड़की के बॉयफ्रेंड की मौत हो गई।

Man climbs onto car

प्रतीकात्मक तसवीर, Photo Credit- AI generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की कार से कुचले जाने की वजह से मौत हो गई। शख्स को प्रेम विवाद के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। जब व्यक्ति अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गया, तभी प्रेमिका के दोस्त ने कार को तेज स्पीड में चलाया। इसके बाद व्यक्ति सड़क पर गिर गया, तो लड़की के दोस्त ने उसे कुचलकर फरार हो गया। इसी वजह से शख्स की मौत हो गई।

 

यह घटना रायपुर के एम्स अस्पताल के पास हुई थी, जहां बुधवार को परमप्रीत सिंह की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, परमप्रीत सिंह की अपनी प्रेमिका के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की कार में बैठकर जाने लगी। तभी परमप्रीत सिंह कार के बोनट पर चढ़ गया। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

 

यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा 2026: हर दिन 5000 लोग कर पाएंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन है जरूरी

कैसे हुआ यह घटना?

पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखी। इस फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि परमप्रीत किसी बात को लेकर अपनी गर्लफ्रेंड से बहस कर रहे थे। इसी दौरान लड़की परमप्रीत से नाराज हो गई और अपनी कार में बैठकर जाने लगी। तभी कार में गर्लफ्रेंड का दोस्त बैठा था। परमप्रीत ने अपनी गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गया, ताकि कार न चले।

 

इसके बाद लड़की के दोस्त ने कार तेज स्पीड में चलाना शुरू कर दिया। परमप्रीत का बोनट पर संतुलन बिगड़ गया, इसी वजह से वह कार से नीचे गिर गया। इसके बाद भी परमप्रीत की गर्लफ्रेंड के दोस्त ने कार नहीं रोकी, बल्कि कार से परमप्रीत को कुचलकर फरार हो गया। कुचले जाने के बाद परमप्रीत की वहीं मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने दिया तोहफा, हिमाचल प्रदेश के वन मित्रों की सैलरी होगी 12 हजार

पुलिस की जांच-पड़ताल

इस घटना के बारे में देवांश सिंह राठौर ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परमप्रीत और उसकी गर्लफ्रेंड पिछले 3-4 साल से एक-दूसरे को जानते थे। जांच-पड़ताल में पता चला कि परमप्रीत का अपनी प्रेमिका और उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ बहस हुआ था। इसी वजह से जब परमप्रीत सिंह कार पर चढ़ा, तो भरत ने तेज रफ्तार में कार चलाई। इसी वजह से करीब 200 मीटर बाद परमप्रीत गिर गया, जिसके बाद भरत ने कथित तौर पर कार उसके ऊपर चढ़ा दी। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


और पढ़ें