logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं सपत्ति में हिस्सा ना मांग ले, अपने ही 7 साल के बेटे को जान से मार डाला

एक शख्स ने दूसरी पत्नी से पैदा हुए अपने ही बेटे को जान से मार डाला। उसे डर था कि बड़ा होकर कहीं वह संपत्ति में अपना हिस्सा ना मांगने लगे। 

representative image of Crime Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के लातूर में 58 साल के एक शख्स ने अपने ही बेटे को जान से मार डाला। दूसरी शादी से पैदा बेटे को इस शख्स ने इसलिए मार डाला क्योंकि उसे डर था कि बड़ा होकर वह संपत्ति में हिस्सा मांग लेगा। जिस बच्चे की हत्या की गई उसकी उम्र सिर्फ सात साल थी। 4 दिन पहले लापता हुए इस बच्चे को तलाशा जा रहा था लेकिन आरोपी पिता ने तब इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था। बाद में पुलिस ने इस केस की छानबीन की और CCTV फुटेज खंगाले तब असलियत सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसकी गवाही के आधार पर बच्चे की लाश बरामद कर ली गई है। 

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अरमान यूसुफ सैयद का क्षत-विक्षत शव रविवार को सुल गली में उसके घर के पीछे एक खेत में स्थित नाले से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी यूसुफ मुबारक सैयद (58) की दो पत्नियां है और उसने अपना मकान पहली पत्नी से हुए अपने एक बेटे के नाम कर दिया था जबकि दूसरी पत्नी अपने बेटे के लिए पैतृक मकान में हिस्सा मांग रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 

 

यह भी पढ़ें: 25 साल के युवक की कहासुनी के बाद हत्या, गर्लफ्रेंड और उसकी मां गिरफ्तार

खुद ही बेटे को घर से लेकर निकला था आरोपी

अधिकारी ने बताया कि 5 नवंबर की रात आरोपी अरमान को लेकर घर से निकला था लेकिन वह पूरी रात वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि दोनों के घर नहीं लौटने से चिंतित उसकी दूसरी पत्नी ने पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गांधी चौक थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को शनिवार को पता चला कि यूसुफ परभणी में है लेकिन अरमान उसके साथ नहीं था, जिससे बच्चे के लापता होने को लेकर संदेह गहरा गया।

 

यह भी पढ़ें: Reels में देखे अंग बेचकर अमीर बनने के तरीके, मर्डर करके निकाल लीं आंखें और किडनी

 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें यूसुफ 5 नवंबर की रात अरमान का हाथ पकड़कर घर के पीछे खेत की ओर ले जाता दिखाई दिया और करीब एक घंटे बाद वह अकेला लौटता नजर आया। लातूर शहर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) समीरसिंह साल्वे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूत सामने रखे जाने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद रविवार दोपहर बच्चे का शव बरामद किया गया।


और पढ़ें