logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा सद्दाम बिहार में गिरफ्तार, बम हमले की थी साजिश

बिहार पुलिस ने मुंगेर में पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली में पेट्रोल बम से हमला करने की साजिश रच रहा था।

Man linked to Pakistan arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में आतंकी साजिश की एक बड़ी कड़ी पुलिस ने तोड़ दी है। तारापुर पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी पिस्टल, खाली मैगजीन और मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल में एक पाकिस्तानी नंबर मिला है। पूछताछ में दिल्ली में बड़ी घटना की साजिश का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह इलाका मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विधानसभा क्षेत्र है। इसी वजह से पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर है।


यह घटना तारापुर थाना क्षेत्र के मिलकी खानपुर गांव की है। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार देर रात थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। वह शौचालय की छत पर चढ़ गया और झाड़ियों में एक सामान फेंक दिया। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मु. सद्दाम के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें: गोवा में टूरिस्ट को किराए पर नहीं मिलेगी थार! ऐसा क्यों करने वाली है सरकार?

 

उसके पिता का नाम मु. शमशेर है। तलाशी के दौरान उसके पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन मिला। मोबाइल की जांच में 'राणा भाई' नाम से एक पाकिस्तानी नंबर सेव मिला। शुरुआती जांच में यह नंबर पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।


झाड़ियों से मिली देसी पिस्टल

पुलिस ने घर की भी तलाशी ली। शौचालय की छत के पास झाड़ियों से कपड़े में लपेटी हुई एक देसी पिस्टल बरामद हुई। साथ में एक खाली मैगजीन भी मिली। आरोपी ने बताया कि उसने ही उसे वहां छिपाया था। पूछताछ में सद्दाम ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि वह पहले मुंबई में रहता था। वहीं उसकी नेटवर्क से जुड़े लोगों से पहचान हुई थी। पुलिस के अनुसार, उसे करीब तीन महीने पहले यह हथियार उपलब्ध कराया गया था।


एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में दो और मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि नेटवर्क के निर्देश पर दिल्ली में बड़ी घटना की साजिश रची जा रही थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल बम से हमले की योजना थी। हालांकि पुलिस ने कहा कि इस पहलू की पुष्टि अन्य जांच एजेंसियां कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, हर महीने पटना में लगेगा सहयोग शिविर

कई एजेंसियां कर रही हैं जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया गया है। एटीएस, एनआईए और इंटेलिजेंस की टीमें भी मामले की जांच में जुटी हैं। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में था। उसकी 'राणा भाई' नाम के शख्स से बातचीत होती थी। शुरुआती जांच के अनुसार, हथियार और निर्देश भी वहीं से मिल रहे थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि बिहार में और कौन-कौन लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं।


एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से हथियार और मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल में पाकिस्तान का नंबर मिला है। दिल्ली में साजिश की बात सामने आई है, जिसकी जांच जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट भी खंगाल रही है। पाकिस्तान से संपर्क के सबूत जुटाए जा रहे हैं। हथियार कहां से आया और किसने उपलब्ध कराया, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही दिल्ली में साजिश के तार कहां तक जुड़े हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।


और पढ़ें