उत्तर प्रदेश के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मृतक का दोस्त था। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दोस्त को जमकर शराब पिलाई और फिर किसी जहरीले स्प्रे सुंधाकर उसकी जान ले ली।
हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी सुमित एक शादी समारोह में शामिल भी हुआ। वहां उसने न केवल तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि जमकर डांस भी किया ताकि किसी को उस पर शक न हो लेकिन पुलिस की जांच में इस 'परफेक्ट मर्डर' की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझा दिया।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में खुलेंगे 14 और टूरिस्ट स्पॉट, आदेश जारी, देख लें पूरी लिस्ट
क्या था पूरा मामला?
शुरूआत की जांच में ऐसा लग रहा था कि मृतक हेमंत की मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई है। पुलिस की जांच में बड़ी बातें सामने आई जिससे इस मर्डर का पता चल पाया। घटना की शुरुआत तब हुई जब आरोपी सुमित ने अपने दोस्त हेमंत को फोन किया और कहा कि आज एक शादी में चलना है। सुमित ने हेमंत को बताया कि उसने किराए पर कार ली है और उसे बस तैयार रहना है। हेमंत अपने दोस्त पर भरोसा कर उसके साथ निकल गया।
कैसे रची साजिश?
रास्ते में सुमित ने हेमंत को शराब पिलानी शुरू की। जब हेमंत पूरी तरह नशे में धुत्त हो गया और बेहोशी की हालत में आ गया, तब सुमित ने एक जहरीला स्प्रे निकाला और उसे सुंघाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दम घुटने और जहर के असर से हेमंत की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सुमित ने कार ड्राइवर की मदद से हेमंत की लाश को एक सुनसान खेत में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें: BMC में जीतने वाले 79% पार्षद करोड़पति, कांग्रेस टॉप पर बीजेपी सबसे पीछे
पुलिस की जांच और खुलासे
अगले दिन सुबह जब पुलिस को हेमंत की लाश मिली, तो शुरुआती तौर पर यह अधिक शराब पीने से हुई मौत का मामला लग रहा था। हालांकि, पुलिस को कुछ शक हुआ और जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने रास्ते के CCTV फुटेज खंगाले जिसमें वह कार दिखाई दे गई। इसके अलावा, हेमंत के मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को बड़ा सुराग दिया। फोन उसी रूट पर एक्टिव था जहां-जहां वह कार गई थी।
अवैध संबंधों ने ली जान
पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पहले ड्राइवर को हिरासत में लिया, जिसके बाद सब कुछ सामने आ गया। सुमित को गिरफ्तार करने पर उसने कबूल किया कि उसके हेमंत की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। हेमंत की पत्नी ने ही अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए यह पूरी योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।