राजस्थान के झुंझुनू में करंट लगने की वजह से 8 श्रमिकों की मौत हो गई है। वे अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गए थे। राजस्थान सरकार ने भी हादसे पर संज्ञान लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि हादसा कैसे हुआ है, क्या वजहें रही हैं इसके लिए जांच का आदेश दिया गया है। घायलों के सही इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने हादसे पर शोक जताया है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह हादसा बेहद दुखद और मार्मिक है। पूरे प्रकरण की जांच कराना जरूरी है। मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का क्या होगा, यह सोचकर मन दुखी है। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर में वैन-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, 6 लोगों की मौत; दो बच्चे गंभीर
भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री:-
झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है।संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
सोमवार को उदयपुर वाटी के थानाधिकारी रामपाल ने कहा कि छापोली गांव में सड़क बनाने काम चल रहा था। इस दौरान आज सुबह रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई। उसमें करंट फैल गया और काम कर रहे मजूदर करंट की चपेट में आ गए। 8 मजदूरों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। ग्रामीण मिलकर जगंल से गुजने वाली एक सड़क को पक्का करवा रहे थे जिस दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: भीषण कार हादसे में हनी सिंह के भतीजे की मौत, पार्टी से लौटते वक्त हुआ हादसा
ऊर्जा मंत्री ने क्या बताया है?
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'सड़क का निर्माण जन सहयोग से किया जा रहा था और यह काम निजी स्तर पर छोटे पैमाने पर हो रहा था।' मंत्री ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। नागर ने कहा, 'अगर कोई विभागीय या तकनीकी चूक पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी।'
अशोक गहलोत ने जांच की मांग की
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए प्रकरण की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में छापोली में कई मजदूरों की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत बेहद दुखद और मार्मिक है। इस पूरे प्रकरण की जांच आवश्यक है कि सड़क निर्माण के समय हुआ यह हादसा कैसे हुआ और इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है।'