logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चंडीगढ़ में कई रोड और पुल बंद, जाम से जूझते लोग; बारिश ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भारी बारिश के बाद कई सड़क और पुल बंद हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। मगर इस वजह से उन्हें जाम का सामना भी करना पड़ रहा है।

Chandigarh News.

चंडीगढ़ में भारीी बारिश। ( Photo Credit: @trafficchd)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी में भारी बारिश का दौर जारी है। सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। बुधवार को प्रशासन ने फ्लड गेट खोले तो चंडीगढ़ और पंचकूला के कई इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश, जलभराव और जगह-जगह सड़कों पर चल रहे मरम्मत की वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। घंटों की मशक्कत के बाद लोग अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ के अलग-अलग कई इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं।

 

सुखना से पानी छोड़े जाने के बाद शास्त्री नगर पुल डूब गया है। इस बीच सेक्टर 26 ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ में अभी तक 914.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो 40 मिमी से अधिक बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने सुखना लेक पर बोटिंग को बंद कर दिया है।

 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कश्मीर गेट तक आ गया यमुना का पानी, कौन-कौन से इलाके डूबे?

 

पंचकूला में घग्गर नदी उफान पर है। नदी के आसपास बसे लोगों को प्रशासन ने पहले ही अलर्ट कर दिया है। सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 4 सितंबर तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। पंचकूला में ही राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के बीच बहने वाले नाला का पानी अब बस्तियों तक पहुंच गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। सेक्टर 19 , 15 ,16 में कई घर जलमग्न हैं।


चंडीगढ़ में भी प्रशासन ने 7 सितंबर तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। चंडीगढ़ से सटा मोहाली का नयागांव इलाका है। यहां पटियाला की राव नदी अपना कहर दिखा रही है। हर साल यह नदी इलाके में भारी तबाही मचाती है। नदी के आसपास स्थित लोगों को अलर्ट किया गया है। लोगों से जलस्रोतों के दूरी बनाने की अपील की गई है। 

 

 

यह भी पढ़ें: जिसने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कोर्ट ने उसी से करा दी आरोपी की शादी

 

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर कई एडवाइजरी जारी की। एक पोस्ट में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पुलों की मरम्मत की वजह से किशनगढ़, बापूधाम, शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट और गोरछा मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग बंद हैं। लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई।

 

 

एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि सेक्टर 46/32/47/31 चौक पर गड्ढों की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके अलावा एक अन्य एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने पैचवर्क पूरा नहीं होने के कारण सेंट कबीर पब्लिक स्कूल सेक्टर 26 से सटे गोल्फ कोर्स मोड़ की ओर एक तरफ की सड़क को पार करते समय धीरे और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। उधर, चंडीगढ़-मनाली हाइवे भी पिछले 5 दिनों से बंद है। 

 

Related Topic:#Chandigarh

और पढ़ें