logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बालिका गृह के बाथरूम में गईं 3 किशोरियां, 1 की निकली लाश, हत्या किसने की?

जिन लड़कियों ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया है, उनकी उम्र महज 15 साल है। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।

Mathura AI Image Google Gemini

सांकेतिक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की एक राजकीय बालिका गृह में हत्या की वारदात सामने आई है। राजकीय बालिका गृह के भीतर ही 15 साल की दो किशोरियों ने मिलकर कथित तौर पर एक 14 साल की बच्ची को मार डाला है। उसे बाथरूम के अंदर पानी में डुबोकर मारा गया है। हत्या क्यों की गई है, यह वजह अभी साफ नहीं है। 

दावा किया जा रहा है कि जिन नाबालिग लड़कियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, वे दोनो अपने-अपने प्रेमियों संग फरार हो गईं थीं। पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया। जब परिवार को लौटाया तो परिवार ने रखने से इनकार कर दिया। दोनों लड़कियों को पुलिस ने राजकीय बालिका गृह में रखने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: बच्चे को दवा लगाने पर हुए बहस, भाइयों को बुलाकर लाई पत्नी, पति की हत्या

कैसे हुई थी हत्या?

पुलिस का कहना है कि बालिका गृह की ही दो लड़कियों ने उसे बाल्टी में डुबोकर मार डाला। उनका मकसद था कि गृह बंद हो जाए और वे आजाद हो जा सकें। शुक्रवार को लड़की का शव गृह के बाथरूम में मिला। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत बताई गई। शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। 

कैसे खुला हत्या का राज?

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीड़िता अपने कमरे से जुड़े बाथरूम में दो अन्य लड़कियों के साथ गई थी। तीनों अंदर गईं, लेकिन बाहर सिर्फ दो लड़कियां निकलीं। दोनों लड़कियों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपनी संलिप्तता बताई। बालिका गृह में मौजूद दूसरी किशोरियों से भी पूछताछ हुई, घटनास्थल की जांच की गई। 

 

 

पुलिस ने क्या बताया है?

पुलिस ने बताया है कि अब तक मिले परिस्थितिजन्य सबूत दोनों लड़कियों की भूमिका की पुष्टि करते हैं। पूछताछ में मकसद भी सामने आ गया है। लड़कियों का मानना था कि अगर ऐसी घटना हो जाए तो गृह बंद कर दिया जाएगा और वे छूट जाएंगी।

यह भी पढ़ें: दिव्या मिश्रा मर्डर केस: हत्या से खुदकुशी तक, हर राज समझिए, जिस पर पर्दा है

अब कहां हैं लड़कियां?

मथुरा सदर के डीएसपी वरुण मिश्रा ने कहा कि दोनों लड़कियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर वापस गृह भेज दिया गया। गृह अधीक्षक की शिकायत पर वृंदावन थाने में बीएनएस की धाराओं 103(1), 238ए, 61(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या, गलत जानकारी देना, आपराधिक साजिश के नजरिए से केस की छानबीन हो रही है। 

एसएसपी और मथुरा जिला मजिस्ट्रेट ने शनिवार शाम को गृह और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश जिला प्रशासन ने दिए हैं।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें